Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब उद्योग भवन में ED की रेड, अधिकारियों की अटकी सांसें; 25 एकड़ औद्योगिक प्लॉट घोटाले में बड़ी कार्रवाई

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:49 PM (IST)

    ईडी ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब उद्योग भवन में 25 एकड़ औद्योगिक प्लॉट घोटाले की जांच के सिलसिले में छापा मारा। यह कार्रवाई पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की 2023 की ...और पढ़ें

    पंजाब उद्योग भवन में ED की रेड। सांकेतिक फोटो

    पंजाब उद्योग भवन में ED की रेड। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. ईडी ने पंजाब उद्योग भवन में औद्योगिक प्लॉट घोटाले पर छापा मारा।

    2. 25 एकड़ प्लॉट के अनियमित हस्तांतरण की जांच की जा रही है।

    3. यह कार्रवाई पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की एफआईआर पर आधारित है।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। ईडी ने मंगलवार को सेक्टर-17 स्थित पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन (पीएसआइईसी), उद्योग भवन के मुख्यालय में दबिश दी। ईडी की यह कार्रवाई पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की ओर से कथित औद्योगिक प्लाट घोटाले को लेकर की जा रही है।

    जांच एजेंसी का फोकस कथित अनियमित तरीके से औद्योगिक प्लाट के हस्तांतरण और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन पर है। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम मंगलवार सुबह पीएसआइईसी कार्यालय पहुंची और मामले से जुड़े दस्तावेज, फाइलें तथा अन्य रिकार्ड कब्जे में लेकर उनकी जांच की।

    देर शाम तक तलाशी अभियान जारी रहा। इस दौरान अधिकारियों की सांसें अटकी रहीं। हालांकि, ईडी की ओर से आधिकारिक रूप से तलाशी में क्या बरामद हुआ, इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया।

    25 एकड़ औद्योगिक प्लॉट बना जांच का केंद्र

    विजिलेंस ब्यूरो ने वर्ष 2023 में दर्ज एफआइआर में आरोप लगाया था कि मोहाली स्थित 25 एकड़ के एक औद्योगिक प्लाट का नियमों के विपरीत हस्तांतरण किया गया। इस मामले में विजिलेंस ने पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा सहित अन्य लोगों के खिलाफ कथित अनियमितताओं की जांच शुरू की थी।

    अब इसी मामले में ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच तेज करते हुए पीएसआइईसी कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया।

    खबरें और भी