Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मान सरकार की अनूठी पहल, सरकारी स्कूलों की छात्राएं सात दिन के लिए जाएंगी जापान; इस कार्यक्रम में होंगी शामिल

    By Rohit KumarEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 09:48 AM (IST)

    पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली आठ छात्राएं सात दिनों के लिए जापान दौरे पर जाएंगी। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि जापान एशिया ...और पढ़ें

    सरकारी स्कूलों की छात्राएं सात दिन के लिए जाएंगी जापान
    सरकारी स्कूलों की छात्राएं सात दिन के लिए जाएंगी जापान

    HighLights

    1. सरकारी स्कूलों कीं आठ छात्राएं जाएंगी जापान दौरे पर
    2. जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस में लेंगी भाग
    3. यह छात्राएं 7 दिन तारीख 10 से 16 दिसंबर, 2023 तक जापान में रहेंगी।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab News: भगवंत मान सरकार ने सरकारी स्कूलों (Sarkari School) के शिक्षकों की सिंगापुर ट्रेनिंग के बाद अब छात्रों के लिए ये सुविधा उपलब्ध कराई है। उन्होंने सरकारी स्कूलों की छात्राओं को विदेश भेजने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के सरकारी स्कूलों की आठ छात्राएं शैक्षिक यात्रा पर जापान जाएंगी 

    जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस में लेंगी भाग

    राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली आठ छात्राएं सात दिनों के लिए जापान दौरे पर जाएंगी। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस, जिसको कि साकूरा एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के रूप में भी जाना जाता है, में भाग लेने के लिए राज्य के सरकारी स्कूलों की आठ छात्राएं चुनी गई हैं।

    7  दिन के लिए जापान जाएंगी छात्राएं

    यह छात्राएं 7 दिन तारीख 10 से 16 दिसंबर, 2023 तक जापान में रहेंगी। उन्होंने बताया कि चुनी गई छात्राओं में स्कूल ऑफ एमिनेंस मानसा की छात्रा हरमनदीप कौर सुपुत्री सुखविंदर सिंह, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल भवानीगढ़ की जसमीत कौर सुपुत्री गुरदीप सिंह है। 

    यह भी पढ़ें- सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस में नया खुलासा, लॉरेंस के गुर्गे ने बठिंडा जेल में रची हत्या की साजिश; शूटर्स को दी AK-47


    ये छात्राएं जाएंगी जापान 

    सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल माडल टाउन पटियाला की संजना सुपुत्री रजत कुमार, मेरिटोरियस स्कूल बठिंडा की छात्रा सपना सुपुत्री संत राम, स्कूल आफ एमिनेंस कपूरथला की छात्रा निशा रानी सुपुत्री जसविंदर सिंह, मेरिटोरियस स्कूल फिरोजपुर की छात्रा गुरविंदर कौर सुपुत्री कुलदीप सिंह, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल मौड़मंडी की छात्रा दीपिका सुपुत्री हरविंदर कुमार और सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल रंधावा मसंदां जालंधर ख्वाहिश सुपुत्री रमन कुमार शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  Punjab Weather Today: धुंध की चादर में लिपटा पंजाब, कोहरे से कई ट्रेनें हुई प्रभावित; चार दिन बदल जाएगा मौसम