यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budget 2024: 'हर वर्ग हुआ निराश सिवाय दो लोगों के...', आम बजट पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने दी प्रतिक्रिया
आम बजट 2024 (General Budget 2024) के पेश होने के एक दिन बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस बजट से सिवाय दो लोगों के हर ...और पढ़ें

HighLights
- आम बजट पर राघव चड्ढा ने दी प्रतिक्रिया
- बजट से लगभग हर वर्ग हुआ निराश- राघव चड्ढा
- मौजूदा सरकार दो बैसाखियों के सहारे- राघव चड्ढा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। देश में आम बजट 2024 मंगलवार को सदन में पेश किया गया। इस बजट को लेकर आप सांसद राघव चड्ढा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बजट से लगभग सभी लोग निराश हुए हैं। इस बजट से सिर्फ दो लोग नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को फायदा है। बजट से हर वर्ग हुआ निराश- राघव चड्ढा आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इस बजट से लगभग सभी लोग न
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। देश में आम बजट 2024 मंगलवार को सदन में पेश किया गया। इस बजट को लेकर आप सांसद राघव चड्ढा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बजट से लगभग सभी लोग निराश हुए हैं। इस बजट से सिर्फ दो लोग नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को फायदा है।
बजट से हर वर्ग हुआ निराश- राघव चड्ढा
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इस बजट से लगभग सभी लोग निराश हैं, सिवाय दो लोगों नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के... सभी आर्थिक रिपोर्ट यह निष्कर्ष निकालती हैं कि आय नहीं बढ़ रही है, लेकिन देश में कीमतें बढ़ रही हैं। सरकार ने देश के निवेशकों को पंगु बना दिया है... इस बजट ने समाज के सभी वर्गों को नाराज कर दिया है... इस बजट में लाए गए दंडात्मक प्रावधानों को समाप्त किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Budget 2024: अमृतसर-कलकत्ता कॉरिडोर सीमांत जिले के उद्योग को देगा संजीवनी, समय की बचत के साथ बढ़ेगा आयात-निर्यात
मौजूदा सरकार दो बैसाखियों के सहारे- चड्ढा
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मानते हैं आपको गठबंधन की सरकार चलानी है और मौजूदा सरकार दो बैसाखियों के सहारे चल रही है। पहली बैसाखी का नाम आंध्रप्रदेश और दूसरी का नाम बिहार है। इसलिए आपको बिहार और आंध्रप्रदेश के खाते में पैसे डालने थे ये सब समझते हैं। लेकिन, उन राज्यों का क्या दोष है जिन्होंने अपने राज्य की सभी सीटें दे दीं जैसे दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़ीसा। उन राज्यों को कुछ भी नहीं मिला।
ये भी पढ़ें: Budget 2024: आम बजट में एंजेल टैक्स खत्म करने से स्टार्टअप को होगा बड़ा फायदा, पढ़िए आखिर क्या होता है Angel Tax?