Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लॉरेंस के इंटरव्यू के बाद विवादित संपत्तियों की खरीद में फंसे बर्खास्त DSP गुरशेर सिंह, आय से अधिक संपत्ति होने का दावा

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 06:51 PM (IST)

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू (Gangster Lawrence Bishnoi Interview) मामले में पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह (DSP Gursher Singh) पर ...और पढ़ें

    बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह पर सस्ती दरों में विवादित संपत्तियां खरीदने का आरोप। फाइल फोटो
    बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह पर सस्ती दरों में विवादित संपत्तियां खरीदने का आरोप। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मुश्किल में पंजाब के बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह
    2. सस्ती दरों में विवादित संपत्तियां खरीदने का आरोप
    3. आय से अधिक संपत्ति होने का दर्ज हो सकता है मामला

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह संधू ने सस्ती दरों पर विवादित संपत्तियों की खरीद की है। विजिलेंस ब्यूरो की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है। विजिलेंस ब्यूरो गुरशेर सिंह संधू के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रहा है।

    आय से अधिक संपत्ति का दर्ज हो सकता है मामला

    ब्यूरो की ओर से गुरशेर सिंह संधू की संपत्तियों का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। संधू के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर सकती है। वहीं, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में भी गुरशेर सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू केस: बर्खास्त DSP गुरशेर सिंह विदेश फरार, लुकआउट नोटिस जारी

    संधू को बीते दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की इंटरव्यू मामले में पुलिस से बर्खास्त किया गया था। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक संधू की संपत्तियां ट्राईसिटी के आसपास अधिक है।

    गुरशेर संधू के सहयोगी ने ही दर्ज कराया था शिकायत

    विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि गुरशेर संधू के खिलाफ शिकायत के बाद, आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू की गई थी। अधिकारी ने बताया कि बलजिंदर सिंह की शिकायत के बाद यह जांच शुरू की गई है।

    संधू के खिलाफ मोहाली के राज्य अपराध पुलिस स्टेशन में बलजिंदर सिंह की शिकायत पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था, जो कभी गुरशेर संधू के सहयोगी थे।

    लॉरेंस के इंटरव्यू मामले में किया गया बर्खास्त

    बता दें कि 16 दिसंबर को पंजाब सरकार ने उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि डीएसपी गुरशेर संधू को सितंबर 2022 में खरड़ सीआईए परिसर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के टीवी साक्षात्कार में उनकी कथित भूमिका के लिए संविधान की धारा 311 (2) के तहत बर्खास्त कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    संधू के विदेश भाग जाने का शक है। संधू को लॉरेंस इंटरव्यू मामले में अपना पक्ष रखने के लिए पुलिस की ओर से बार-बार नोटिस भेजा गया। लेकिन इसके बावजूद वह अपना पक्ष रखने के लिए नहीं पहुंचे।

    गुरशेर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

    बता दें कि राज्यपाल की ओर से गुरशेर सिंह पर कार्रवाई की मंजूरी मिलने के बाद गृह सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए थे। वहीं, गुरशेर सिंह के विदेश फरार होने के बाद से अब लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें- क्या है Lawrence Bishnoi का असली नाम? जेल में बंद गैंगस्टर पर परिवार हर साल कितना पैसा करता है खर्च, भाई ने खोले राज