यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Farmers Protest: आंदोलन ने पंजाब की बदली तस्वीर, बैठक से पहले अर्जुन मुंडा और जाखड़ की मुलाकात; किसानी मुद्दों पर चर्चा
Farmers Protest 2024 किसान आंदोलन का असर पंजाब पर दिख रहा है। आज किसानों के साथ चौथे दौर की बैठक होगी। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन ने राज्य की तस्वीर बदल दी है। दिल्ली की ओर जाने वाला सड़क मार्ग बंद है तो किसान पंजाब और हरियाणा की सीमा पर पिछले पांच दिनों से मोर्चा लगाए हुए बैठे है। केंद्र के साथ किसान संगठनों की तीन दौर की बैठक विफल रही है। चौथे दौर की बैठक रविवार देर शाम 6 बजे शुरू होगी।
केंद्रीय मंत्रियों की अगुवाई कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा कर रहे है। रविवार को केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के साथ किसानी मुद्दों को लेकर बातचीत की। जाखड़ चूंकि खुद भी किसान है और कृषि मामलों में अच्छी जानकारी रखते है।
पंजाब के कृषि हालातों पर चर्चा
जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं ने पंजाब के कृषि हालातों पर तो चर्चा की ही साथ ही किसान आंदोलन के हल करने को लेकर भी गंभीर विमर्श किया। इस दौरान जाखड़ ने कृषि मामलों को हल करने पर भी जोर दिया। माना जा रहा है कि जाखड़ ने केंद्रीय कृषि मंत्री से एमएसपी पर खरीद की गारंटी देने की भी मांग रखी।
आंदोलन का हल निकलने से भाजपा को मिलेगा लाभ
जानकारी के मुताबिक किसानी आंदोलन का अगर कोई हल निकलता है तो आने वाले लोकसभा चुनाव में राजनीतिक रूप से भाजपा को काफी लाभ हो सकता है। क्योंकि एक तरफ आंदोलन के कारण परेशान लोग किसानों के प्रदर्शन से नाराज है। जिसके कारण उनकी हमदर्दी केंद्र सरकार के साथ है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Farmers Protest: किसानों के साथ सरकार की चौथे दौर की बैठक आज, किसान बोले-एमएसपी पर अध्यादेश लाए केंद्र
दूसरी तरफ अगर केंद्र सरकार किसानी संघर्ष का कोई उपयोगी निराकरण निकाल देता है तो इससे पंजाब में भाजपा को लाभ मिल सकता है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सुनील जाखड़ की मुलाकात भाजपा के दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान हुई।