विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farmers Protest: आम आदमी के लिए अब दिल्ली दूर, आंदोलन ने बढ़ाई मुश्किलें; फ्लाइट्स और ट्रेन में नहीं मिल रही सीट

Updated: Thu, 15 Feb 2024 08:46 PM (IST)

Farmers Protest 2024 पंजाब में किसान आंदोलन के चलते आम आदमी की मुसिबतें बढ़ गई हैं। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली की सं ...और पढ़ें

फ्लाइट्स और ट्रेन में नहीं मिल रही सीट
फ्लाइट्स और ट्रेन में नहीं मिल रही सीट

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Farmers Protest 2024: किसानों के दिल्ली कूच के कारण सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। हाइवे जाम होने कारण आवाजाही का विकल्प फ्लाइट्स व ट्रेन बन गए हैं।

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी वजह से फ्लाइट्स के किराया में भी कोई कमी नही आ रही है। दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन की बात की जाए तो चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनो में तत्काल की वेटिंग भी 20 से अधिक है।

चंडीगढ़-दिल्ली यात्रियों की संख्या में हुई 20 प्रतिशत इजाफा

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली की संख्या में तकरीबन 20 प्रतिशत इजाफा हुआ है। एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए आठ फ्लाइट्स रोज उड़ान भरती है, इनमें यात्री की संख्या बढ़ी है। किराया अभी भी 16 से 20 हजार है।

यह भी पढ़ें: Farmers Protest 2024: भारत बंद को लेकर SKM ने जारी की गाइडलाइन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये निर्देश

एयरलाइंस नाम                 फ्लाइट्स संख्या                 यात्री संख्या

एयर इंडिया                                 2                             144

इंडिगो                                        3                              540

विस्तारा                                       2                              360

एलायंस एयर                                1                               75

शताब्दी व वंदे भारत में तत्काल में वेटिंग लिस्ट 10 से अधिक

रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है,जिसके कारण सुपरफास्ट ट्रेनो में भी तत्काल वेटिंग भी 20 से अधिक हो जा रही है। यही नही ऊंचाहार,सद्भावना तथा पश्चिम एक्सप्रेस,चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस जो दिल्ली होकर जाती हैं इनमें भी यात्री संख्या अधिक हो गई है। वंदे भारत व चंडीगढ़ से चलने वाली तीनों शताब्दी ट्रेन में तत्काल वेटिंग 10 से अधिक है।

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: 'किसानों के खिलाफ मान और हरियाणा सरकार की सांठगांठ...', प्रताप सिंह बाजवा ने AAP और BJP पर लगाए आरोप