मोहाली में कुतुबमीनार से ऊंची फतेह मीनार; 'शाम 5 बजे क्यों बंद हो रहे कपाट'? लोगों ने उठाई आवाज
मोहाली के चप्पड़चिड़ी स्थित ऐतिहासिक फतेह मीनार शाम 5 बजे बंद होने से पर्यटकों में निराशा है। लोग सरकार से इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, समय ...और पढ़ें

फतेह मीनार में शाम के समय आने वाले लोगों को निराशा मिल रही।
HighLights
चप्पड़चिड़ी में बनी है 328 फीट ऊंची फतेह मीनार।
पंजाब सरकार से पर्यटन स्थल बनाने की मांग।
ऐतिहासिक महत्व, सुविधाओं में सुधार जरूरी।
लखवंत सिंह, मोहाली। शहर के चप्पड़चिड़ी में बाबा बंदा सिंह बहादुर की सरहिंद जीत की याद में बनाई गई 328 फीट ऊंची फतेह मीनार में शाम के समय आने वाले लोगों को निराशा मिल रही है। यह मीनार कुतुबमीनार से भी उंची है।
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तक अब इस मीनार को लोगों के लिए खोला जा रहा है उसके बाद शाम 5 बजे के बाद दरवाजों पर ताले लगा दिए जाते हैं। लोगों का कहना है कि सिख धर्म की इस ऐतिहासिक फतेह मीनार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार को प्रयास किए जाने चाहिए।
लोगों का यह भी कहना है कि करोड़ों की लागत से बनाई गई इस मीनार को लोगों के लिए ऐसा स्थल बनाया जाना चाहिए जिससे यहां आने वाले लोग सिख इतिहास के बारे में जानकारी ले सकें और अपने बच्चों को भी यहां के इतिहास के बारे में जानकारी दे सके।
कुछ महीने पहले तक यहां की देखरेख एक संस्था की ओर से की जा रही थी लेकिन अब वह संस्था ने देखरेख छोड़ने के बाद यह पंजाब टूरिज्म के पास आ गई है। इसके बाद से मीनार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खोला जा रहा है।
खबरें और भी
जबकि आसपास के लोग मीनार को देखने के लिए शाम 5 बजे के बाद ही ज्यादातर लोग आते हैं। फतेह मीनार को जब शुरु किया गया था तो लोगों को बहुत सुविधाऐं मिलती थी लेकिन अब कम हो गई है। कई वर्षों से मीनार में लगी लिफ्ट अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।