Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh Police Result 2023: चंडीगढ़ पुलिस विभाग में ASI का फाइनल रिजल्ट घोषित, 44 अभ्यार्थियों का हुआ चयन

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 06:25 PM (GMT+05:30)

    चंडीगढ़ पुलिस विभाग में 44 पदों पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का फाइनल रिजल्ट घोषित हो गया है। चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ पुलिस विभाग में ASI का फाइनल रिजल्ट घोषित (फाइल फोटो)
    चंडीगढ़ पुलिस विभाग में ASI का फाइनल रिजल्ट घोषित (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने ASI का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।
    2. 44 ASI पदों के लिए रिजल्ट घोषित किया गया है।
    3. 700 कांस्टेबल विभाग के लिए चयनित हुए हैं।
    4. 28 युवक और 16 युवतियां एएसआई चयनित, दीपावली तक ट्रेनिंग
    5. देश भर के युवक-युवतियों ने आवेदन किया, अब दस्तावेजों की जांच

    कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस विभाग में 44 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआइ) पद पर 28 युवक और 16 युवतियां चयनित हुई है। परिणाम वीरवार को घोषित हो गया है। कुल 424 आवेदकों ने लिखित परीक्षा क्वालीफाई किया है। अब इनके दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया शुरू होगी।

    इसके बाद दीपावली कर सभी की ट्रेनिंग आरंभ होना संभावित है। सभी आवेदक चंडीगढ़ पुलिस की आफिशियल वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है। गौरतलब हो कि 18 अक्टूबर को 700 कांस्टेबल पद का रिजल्ट भी घोषित हुआ था। 

    यह अनिवार्य 

    • बेसिक कंप्यूटर कोर्स (सीसीसी) - मान्यता प्राप्त संस्थान 
    • सभी श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस 

    किस कैटेगरी में कितने पास -

    • मेल जनरल - 11
    • ओबीसी - 4
    • एससी - 5
    • ईडब्लूएस -3

    फीमेल 

    • जनरल - 9
    • ओबीसी - 4
    • एससी - 2
    • ईडब्लूएस - 2 

    एक्स सर्विसमैन 

    • जनरल - 3
    • ओबीसी - 1 
    • एससी - 1 

    यह भी पढ़ें- Punjab News: नितिन गडकरी ने श्री हरिमंदिर साहिब का किया दर्शन, देश के सबसे ऊंचे तिरंगा का करेंगे ध्वजारोहण

    13,534 आवेदन, 8,613 ने दी थी परीक्षा

    44 एएसआइ पदों पर भर्ती के लिए कुल 13,534 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 27 अगस्त को परीक्षा देने के लिए 63.63 प्रतिशत यानी 8,613 अभ्यर्थी पहुंचे थे। 4,921 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में अनुपस्थित रहे। शहर में एएसआइ की लिखित परीक्षा के लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान

    लिखित परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले चार आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार किया था। इसमें एक असली अभ्यर्थी, दो दूसरे की जगह पेपर देने आए आरोपित और एक बिचौलियां शामिल है। 

    यह भी पढ़ें-  Chandigarh Police Result 2023: चंडीगढ़ पुलिस विभाग में चयनित हुए 477 पुरुष और 223 महिला कांस्टेबल, दीपावली से पहले होंगे भर्ती

    खबरें और भी