Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर दर्ज हुई थी FIR, अब कांग्रेस इसे बता रही राजनीतिक बदलाखोरी - AAP

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 10:40 PM (IST)

    Sukhpal Khaira Arrest पंजाब के वरिष्ठ नेता और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर कह ...और पढ़ें

    सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी को कांग्रेस बता रही राजनीतिक बदलाखोरी - AAP
    सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी को कांग्रेस बता रही राजनीतिक बदलाखोरी - AAP

    राज्य ब्यूरो चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party Punjab) पंजाब के वरिष्ठ नेता और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा (Jagtar Singh Sanghera) ने कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा (Sukhpal Khaira) की गिरफ्तारी पर कहा कि कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैहरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब कांग्रेस वाले इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं।

    खैरा की गिरफ्तारी कोई राजनीतिक बदलाखोरी नहीं

    वीरवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए जगतार संघेड़ा ने कहा कि पंजाब में नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पूरी सख्ती के साथ नशा माफिया पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी कोई राजनीतिक बदलाखोरी नहीं है।

    झूठ फैला रही कांग्रेस 

    कानून अपना काम कर रहा है। विपक्षी पार्टियों झूठ फैला रही है कि एसआईटी के पास सुखपाल खैहरा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जबकि हकीकत यह है कि सीट के पास सुखपाल खैहरा के खिलाफ ड्रग्स मामले में कई नए सबूत मिले हैं। उसी सबूत के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी नहीं किया था। अदालती कार्रवाई चल रही थी। इसका उदाहरण है कि अभी थोड़े दिनों पहले सुखपाल खैरा ने कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत मांगी थी, क्योंकि कोर्ट ने उनकी विदेश यात्रा पर रोक लगाई हुई है।

    Also Read: गाना चलाया 'शेर दी शेरनी', फिर पुलिस की गाड़ी पर बैठ कर दिखाई अदाएं, SHO हुआ लाइन हाजिर

    मान सरकार आरोपितों को बख्शेगी नहीं

    कोर्ट ने उन्हें विदेश जाने की वजह और उसका सारा डिटेल लेकर पेश होने को कहा लेकिन वह अभी तक कोर्ट को सौंप सके हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सारी विपक्षी पार्टियों एक नशा तस्कर के पीछे खड़ी हो गई है। लेकिन इससे मुख्यमंत्री भगवंत मान डरने वाले नहीं हैं। ड्रग्स माफिया में शामिल कोई भी व्यक्ति हो, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो, मान सरकार उसे बख्शेगी नहीं।

    खबरें और भी