विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh News: बीजेपी की नई कार्यकारिणी के गठन पर मंथन शुरू, नेताओं ने शुरू की लॉबिंग; किसको मिलेगी जगह?

Published: Sun, 09 Mar 2025 10:15 AM (IST)

चंडीगढ़ भाजपा में नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेताओं ने लॉबिंग भी शुरू कर दी ...और पढ़ें

बीजेपी की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर मंथन शुरू
बीजेपी की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर मंथन शुरू

HighLights

  1. 14 जनवरी को मल्होत्रा को फिर से बनाया गया था अध्यक्ष
  2. अध्यक्ष के बाद प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर हुआ मंथन शुरू

 राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बाद नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर मंथन शुरू हो गया है। जिसको लेकर नेताओं ने लॉबिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही सीनियर नेताओं में खींचतान भी शुरू हो गई है।

कार्यकारिणी में पार्टी के सीनियर और अनुभवी नेताओं को शामिल करके फेरबदल किया जा रहा है। पार्टी हाईकमान की मंजूरी के बाद अगले माह कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। इस बार युवा और नए चेहरों को भी कार्यकारिणी में जगह मिलने की संभावना है जिनकी कारगुजारी से पार्टी खुश है। जबकि पहले रहे कुछ पदाधिकारियों की छुट्टी होना भी तय माना जा रहा है।

पार्टी का फोकस संगठन को मजबूत करने पर

अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखकर कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। पार्टी चुनाव में जीत के लिए जमीन तैयार करने की जिम्मेवारी नई टीम होगी। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लिए अगले साल के अंत में होने वाला नगर निगम चुनाव काफी अहम है।

पिछले नगर निगम चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रह था उस समय 35 में सिर्फ 12 सीटें ही जीती थी। पिछला लोकसभा चुनाव भी पार्टी कांग्रेस-आप गठबंधन से काफी कम मार्जन से चुनाव हारी है इसलिए अब पार्टी का पूरा फोकस संगठन को मजबूत करने पर है।

इसलिए कार्यकारिणी में जिन पदाधिकारियों का चयन किया जा रहा है उसके लिए काफी सोच-विचार किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

यह भी पढ़ें- CM मान ने 36 प्रिंसिपलों का 7वां बैच सिंगापुर किया रवाना, विद्यार्थियों को मिलेगा नई शिक्षा तकनीकों का लाभ

हर गुट बढ़ाना चाहता है अपना दबदबा

इस साल 14 जनवरी को जितेंद्र मल्होत्रा को फिर से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। भाजपा के सीनियर नेताओं में भारी गुटबाजी है। हर गुट अपने-अपने समर्थक नेताओं को कार्यकारिणी में शामिल करके अपना दबदबा बढ़ाना चाहता है।

इस समय पाटी में संजय टंडन, पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व सांसद किरण खेर और सत्यापल जैन का गुट है। राज्यसभा सदस्य सतनाम संधू की भी सक्रियता बढ़ने से कई नेता और कार्यकर्ता उनके साथ जुड़ रहे हैं। इससे पहले प्रशासन की ओर से गठित सलाहकार परिषद में पूर्व सांसद सत्यपाल जैन,संजय टंडन और अरुण सूद को जगह नहीं मिली है।

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद गुटबाजी बढ़ने की उम्मीद है। इस समय नगर निगम में भाजपा का मेयर बनने के बावजूद प्रशासन अतिरिक्त फंड देने के लिए तैयार नहीं है जिस कारण विपक्ष के साथ-साथ भाजपा के पार्षद भी प्रशासन की कारगुजारी पर सवाल उठा रहे हैं।

जिला अध्यक्ष के लिए नए चेहरों को मौका

प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले जिला अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। इस बार पार्टी ने सभी जिला अध्यक्ष के लिए नए चेहरों को मौका दिया है। इसलिए ही कयास लगाए जा रहे है कि प्रदेश कार्यकारिणी में भी ऐसा देखा जा सकता है। जबकि पूर्व जिला अध्यक्षों को भी पार्टी ने अभी नई जिम्मेवारी नहीं दी है।

इसके अलावा कई और नेता भी है जो कि नए रोल का इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि आम आदमी पार्टी ने भी नए सिरे से मेयर चुनाव से पहले नए अध्यक्ष के साथ-साथ संगठन का गठन किया है। जबकि कांग्रेस भी आने वाले दिनों में अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में भी कुछ बदलाव करने जा रही है।

महासचिव पद के लिए खूब हो रही है लॉबिंग

प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव का पद हासिल करने के लिए सबसे ज्यादा लॉबिंग हो रही है। पार्टी में अध्यक्ष के बाद महासचिव का पद सबसे अहम माना जाता है। पार्टी के संचालन की जिम्मेवारी महासचिव पर ही होती है। संविधान के अनुसार दो महासचिव की नियुक्त होती है।

इस पद के लिए पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, शक्तिदेव शाली, अमित जिंदल, संजीव राणा, अवि भसीन सहित कई नेताओं को दावेदार बताया जा रहा है। जबकि छह उपाध्यक्ष और छह प्रदेश सचिव की नियुक्त होती है।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, सह प्रवक्ताओं और कार्यालय सचिव की नियुक्ति की जाती है। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के करीब 100 सदस्य अलग से नियुक्त किए जाते हैं । इसके साथ ही महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के अध्यक्ष की घोषणा नए सिरे से की जाएगी।

यह भी पढ़ें-'जल्द ही जय हिंद के नारे लगाता दिखेगा', अमृतपाल सिंह पर भड़के सिमरनजीत मान; कहा- उसकी कोई पहचान नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।