विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh Mayor Controversy: 'चोरी तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी', AAP के पूर्व कन्‍वीनर ने BJP प्रदेश अध्‍यक्ष मल्‍होत्रा पर कसा तंज

Updated: Thu, 01 Feb 2024 09:05 PM (IST)

Chandigarh Mayor Controversy चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के पूर्व कन्‍वीनर प्रेम गर्ग ने भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष जतिंदर मल्‍होत्रा को आ ...और पढ़ें

AAP के पूर्व कन्‍वीनर ने BJP प्रदेश अध्‍यक्ष मल्‍होत्रा पर कसा तंज
AAP के पूर्व कन्‍वीनर ने BJP प्रदेश अध्‍यक्ष मल्‍होत्रा पर कसा तंज

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election 2024) पर मचा घमासान अभी तक शांत नहीं हुआ है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व कन्‍वीनर प्रेम गर्ग ने भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष जतिंदर मल्‍होत्रा को आड़े हाथ लिया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की चोरी और ऊपर से सीनाजोरी की हद तो तब हुई जब शरेआम प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने कहा कि चुनाव पारदर्शिता से हुए हैं।

सारी दुनिया ने देखा है सच- प्रेम गर्ग

सारी दुनिया ने वायरल वीडियो के जरिए चुनाव का सच अपनी आंखों से देखा है कि कैसे अनिल मसीह एक एक करके आठ बैलट पत्रों पर टिक लगा रहे है। लेकिन शायद मल्होत्रा जी ने अनिल मसीह का चश्मा पहना लिया, जिसमें उन्हें सब कुछ साफ पाक दिखा।

यह भी पढ़ें: Budget 2024: बजट से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, रीलिजियस और मेडिकल टूरिस्म में पंजाब के पास फायदा उठाने के लिए बड़ा मौका

चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के पूर्व कन्वीनर प्रेम गर्ग ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष या फिर किसी भी भाजपा नेता को चैलेंज किया कि उनके साथ लाइव डिबेट पर कहीं भी मेयर चुनाव पर बहस कर लें व अपने आप को सच साबित कर लें।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को पड़ेगी मार

प्रेम गर्ग का कहना है कि भाजपा वाले एक ओर राम राज्य की बात करते हैं दूसरी ओर चोरी के साथ साथ सीनाजोरी करते हैं। लेकिन भारत की जनता को अब यह भ्रमित नहीं कर पाएंगे और जल्द ही लोकसभा के चुनाव में प्रभु राम की ही मार भाजपा पर पड़ने वाली है।

यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election 2024: मेयर विवाद अभी भी बरकरार, AAP ने BJP के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने का किया एलान

आज अगर चंडीगढ़ की जनता से निष्पक्ष सर्वे किया जाता है तो शत प्रतिशत लोग ये मानेंगे कि घपला हुआ है और ये घपला भाजपा ने किया है। आज एक और वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक एक करके आठ बैलट पेपरों पर अनिल मसीह निशान लगा रहे हैं। लगता है चुनाव में पारदर्शिता का दावा करके बेशर्मी कि सब हदें पार कि जा रही हैं।