विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार निकालेगी यात्राएं, 4 राज्यों से गुजरेंगी; शेड्यूल जारी

Published: Tue, 22 Sep 2026 11:55 AM (IST)

आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर चार विशेष यात्राएं निकालेगी। वाराणसी, फरीदकोट, ...और पढ़ें

जानकारी देते हुए कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल चीमा।

जानकारी देते हुए कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल चीमा।

HighLights

  1. श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा।

  2. पंजाब सरकार द्वारा चार विशाल यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

  3. यात्राएं खुरालगढ़ साहिब में समाप्त होकर शांति संदेश फैलाएंगी।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर को भव्य रूप से मनाने के लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने एक बड़ी योजना की घोषणा की है। सरकार इस ऐतिहासिक अवसर को समर्पित करते हुए चार विशाल यात्राएं आयोजित करने जा रही है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों और पंजाब के प्रमुख शहरों से शुरू होकर पवित्र स्थान खुरालगढ़ साहिब में संपन्न होंगी।

आज आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद कैबिनेट मंत्रियों और सलाहकारों ने इस योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल चीमा ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार, पहली यात्रा 30 नवंबर को गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली वाराणसी से रवाना होगी। दूसरी यात्रा 30 नवंबर को ही जम्मू से शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सावधान! सिर्फ वीजा या PR के लिए की फर्जी शादी तो जाएंगे जेल, कनाडाई सरकार ने जारी की चेतावनी

दो यात्राएं पंजाब से निकलेंगी

इसके अलावा, पंजाब के भीतर से भी दो प्रमुख यात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें से तीसरी यात्रा 1 दिसंबर को बठिंडा से शुरू होगी, जबकि चौथी यात्रा 2 दिसंबर को फरीदकोट से अपनी मंजिल के लिए रवाना होगी। ये सभी चार यात्राएं विभिन्न धार्मिक व सामाजिक पड़ावों से होती हुई अंततः खुरालगढ़ साहिब पहुंचेंगी, जहां एक विशाल समागम का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- निकाह कबूल है! पंजाब में घर छोड़कर 17 साल की युवती ने की शादी, हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत दी सुरक्षा

बैठक के बाद हुई आधिकारिक घोषणा

इस महत्वपूर्ण योजना की औपचारिक घोषणा राज्य सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद और एडवाइजर दीपक बाली ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान की। उन्होंने बताया कि इन यात्राओं के माध्यम से गुरु रविदास जी के शांति, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सरकार ने इन यात्राओं के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब में खाकी टारगेट पर! हमलों के बाद पुलिसकर्मियों के आने-जाने और ड्यूटी को लेकर जारी हुए नए निर्देश