Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरगोबिंदर सिंह धालीवाल बने अंडमान और निकोबार के DGP, सिद्धू मूसेवाला-संदीप नंगल जैसे हत्याकांड का कर चुके खुलासा

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 05:52 PM (IST)

    आईपीएस अधिकारी हरगोबिंदर सिंह धालीवाल (Hargobinder Singh Dhaliwal) को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का डीजीपी बनाया गया है। उन्होंने मंगलवार को अपना का ...और पढ़ें

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का खुलासा करने वाले हरगोबिंदर सिंह धालीवाल बने अंडमान और निकोबार के DGP।
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का खुलासा करने वाले हरगोबिंदर सिंह धालीवाल बने अंडमान और निकोबार के DGP।

    HighLights

    1. हरगोबिंदर सिंह धालीवाल बने अंडमान और निकोबार के डीजीपी
    2. सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड की सुलझाई थी गुत्थी
    3. कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया के हत्या का भी कर चुके हैं खुलासा

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में बड़ी हत्याओं को सुलझाने में अहम योगदान देने वाले मोगा के गांव जफरनामा के आईपीएस अधिकारी हरगोबिंदर सिंह धालीवाल को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का डीजीपी बनाया गया है। धालीवाल ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया।

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, कब्ड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया के कत्ल के मामलों को सुलझाने में हरगोबिंदर का अहम योगदान रहा है। 2022 में मानसा के गांव जवाहरके में प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को सुलझाने में हरगोबिंदर सिंह धालीवाल ने अहम भूमिका निभाई थी।

    कई सनसनीखेज हत्या का कर चुके हैं खुलासा

    मूसेवाला की हत्या के बाद धालीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। इस मामले में मूसेवाला को मारने वाले छह शूटरों में से तीन आरोपितों प्रियव्रत फौजी, अंकित सेरसा और कशिश को ट्रैक करके गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वहीं दिल्ली पुलिस ने चौथे शूटर दीपक मुंडी को नेपाल सीमा के पास से पकड़ने में भी योगदान दिया। उन्हें पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

    यह भी पढ़ें: पंजाब में ASI के बेटे ने छात्रा की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर की पोस्‍ट, गिरफ्तारी से बचने के लिए पिया टॉयलेट क्‍लीनर

    धालीवाल ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की एक और सनसनीखेज हत्या का मामला भी सुलझाया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले के वांछित शूटर हैरी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, आरोपी हैरी तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर कौशल का साथी है, जो संदीप नंगल की हत्या के बाद से ही फरार था।

    खबरें और भी

    संदीप की हत्या के बाद से ही पंजाब पुलिस शूटर हैरी की तलाश कर रही थी। इस बीच हैरी दिल्ली पुलिस के हत्थे ही चढ़ गया। हाल के दिनों में धालीवाल गैंगस्टर दीपक बाक्सर की ओर से चलाए जा रहे जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़ किया जिसे मैक्सिको से प्रत्यर्पित किया गया था। ध्यान रहे कि हरगोबिंदर चंडीगढ़ में एसपी (ऑपरेशंस) के पद पर भी तैनात रह चुके है।

    यह भी पढ़ें: पंजाब के तेगबीर सिंह का कमाल, केवल 5 साल की उम्र में ही अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी को किया फतह