यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब के तेगबीर सिंह का कमाल, केवल 5 साल की उम्र में ही अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी को किया फतह
रोपड़ के रहने वाले तेगबीर सिंह ने महज 5 साल की उम्र में ही 5895 मीटर ऊंची माउंट किलिमंजारो को फतह कर लिया है। तेगबीर सिंह ने सिर्फ 6 दिनों में ही उहुर ...और पढ़ें

HighLights
- 6 दिनों में ही उहुरू चोटी पर पहुंच गए तेगबीर सिंह।
- सर्बिया के ओग्जेन सिवकोविक के रिकॉर्ड की बराबरी की।
- पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने भी दी बधाई।
डिजिटल डेस्क, रूपनगर। पंजाब के रोपड़ के रहने वाले पांच वर्षीय तेगबीर सिंह ने तंजानिया में स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई बन गए हैं। चढ़ाई के बाद तेगबीर सिंह को किलिमंजारो राष्ट्रीय उद्यान सहित तंजानिया राष्ट्रीय उद्यानों के संरक्षण आयुक्त द्वारा जारी पर्वतारोहण प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ।
तेगबीर ने 18 अगस्त को शुरू की थी चढ़ाई
तेगबीर ने 18 अगस्त को चढ़ाई शुरू की और 23 अगस्त को पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी उहुरू चोटी पर पहुंचे। उहुरू चोटी पर तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम था। ट्रेक की ऊंचाईयों पर कई बीमारियों का खतरा होता है फिर भी 5 वर्षीय तेगबीर सभी चुनौतियों पर विजय पाने में कामयाब रहे और शिखर पर पहुंचने का अपना सपना पूरा किया
ओग्जेन सिवकोविक के रिकॉर्ड की बराबरी की
माउंट किलिमंजारो को फतह के साथ ही उन्होंने 6 अगस्त 2023 को सर्बिया के ओग्जेन सिवकोविक द्वारा पांच साल की उम्र में माउंट किलिमंजारो को फतह करने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
तेगबीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, सेवानिवृत्त हैंडबॉल कोच बिक्रमजीत सिंह घुमन और परिवार को दिया। वह 30 अगस्त को भारत लौटेंगे।
Proud of Teghbir Singh, 5-yr-old from #Ropar, #Punjab for becoming the youngest #Asian to conquer Mount #Kilimanjaro! His determination & resilience are an inspiration to us all. May his achievements motivate others to push beyond their limits & strive for greatness! #Inspiration pic.twitter.com/dxB4Gj8OKu
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) August 26, 2024
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी खरीदना आम लोगों के बस की नहीं! पॉश एरिया में 200 करोड़ तक पहुंची कोठी की कीमत
पंजाब के DGP ने दी बधाई
पंजाब के डीजीपी ने तेगबीर को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया (एक्स) पर लिखा कि माउंट किलिमंजारो को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई बनने के लिए पंजाब के रोपड़ के 5 वर्षीय तेगबीर सिंह पर गर्व है। उनका दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनकी उपलब्धियां दूसरों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और महानता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगी।