विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में पंजाब CM आवास की ओर बढ़ीं हरसिमरत बादल, पुलिस ने रोका, अकाली दल कार्यकर्ताओं सहित हिरासत में लिया

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:55 PM (IST)

गुरप्रीत कौर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार आरोपों पर अकाली दल ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ ...और पढ़ें

प्रदर्शन के दौरान हरसिमरत कौर बादल।

प्रदर्शन के दौरान हरसिमरत कौर बादल।

HighLights

  1. पंजाब सीएम की पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रदर्शन।

  2. हरसिमरत कौर बादल को पुलिस ने चंडीगढ़ में हिरासत में लिया।

  3. अकाली दल ने आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डा गुरप्रीत कौर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। शनिवार को शिरोमणि अकाली दल की महिला विंग ने चंडीगढ़ में रोष मार्च निकाला। सांसद हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ीं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रास्ते में भारी बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के पास पहुंचे तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की व हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने हरसिमरत कौर बादल समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- पंजाब के अस्पतालों में स्टाफ की कमी होगी दूर, कैबिनेट ने 251 पदों को दी मंजूरी; जानें किन जिलों को मिला फायदा

सड़क पर बैठीं महिला कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने से रोके जाने के बाद कई महिला कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गईं और धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। अकाली दल ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे सरकार की ओर से आवाज दबाने की कोशिश बताया।

हरसिमरत बोलीं- निष्पक्ष जांच जरूरी

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं हरसिमरत कौर बादल ने मुख्यमंत्री की पत्नी से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। अकाली दल का कहना है कि आरोप गंभीर हैं और पूरे मामले की जांच तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। पार्टी लगातार इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब सरकार पर निशाना साध रही है। हालांकि, डा गुरप्रीत कौर से जुड़े आरोपों की जांच अभी चल रही है और इन्हें अदालत में साबित नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- SYL विवाद में आया नया मोड़, केबीएस सिद्धू बोले- हरियाणा को मिल रहा निर्धारित पानी, नहर के लिए अतिरिक्त नहीं

मानवाधिकार आयोग के संज्ञान का भी किया जिक्र

अकाली दल ने मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप का भी उल्लेख किया। पार्टी के अनुसार, आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से जांच एवं कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। हरसिमरत कौर बादल इससे पहले भी आयोग के संज्ञान को गंभीर बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर चुकी हैं।

परनीत कौर ने भी उठाए सवाल

विवाद में भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर ने भी पंजाब सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार से जुड़े गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनके अनुसार, सत्ता में बैठे लोगों से जुड़े आरोपों को केवल राजनीतिक मामला बताकर खारिज करने के बजाय संबंधित एजेंसियों को तथ्यों की जांच करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- जालंधर में गोराया ओवरब्रिज पर हादसा, ट्रक के नीचे फंसी बाइक; तीन युवकों ने मौके पर दम तोड़ा