Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़-मोहाली में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, भारी बारिश से सैकड़ों पेड़ गिरे; बिजली-पानी की सप्लाई ठप

    Updated: Sun, 03 May 2026 08:54 AM (IST)

    चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में रविवार सुबह तेज आंधी और भारी बारिश से सैकड़ों पेड़ टूट गए, जिससे बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई। तापमान में गिरावट ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ में आंधी-बारिश का कहर, सैकड़ों पेड़ गिरे।

    चंडीगढ़ में आंधी-बारिश का कहर, सैकड़ों पेड़ गिरे।

    HighLights

    1. तेज आंधी-बारिश से सैकड़ों पेड़ टूट गए

    2. बिजली आपूर्ति ठप, पानी सप्लाई भी प्रभावित हुई

    3. तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। रविवार (03 मई, 2026) सुबह चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला क्षेत्र में तेज धूल भरी आंधी और बाद में हुई भरी बारिश के कारण सैकड़ों पेड़ टूट गए। वहीं, बिजली विभाग से सतर्कता बरतते हुए सप्लाई रोक दी। जिसका असर पानी सप्लाई पर भी पड़ा।

    भारी बारिश के कारण तापमान में भी करीब 3 डिग्री की गिरावट आई। सुबह का तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया। तेज आधी के कारण पर्यावरण को खासा नुकसान हुआ है।

    सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित

    WhatsApp Image 2026-05-03 at 8.05.51 AM (1)

    जगह-जगह सड़कों पर गिरे पेड़ 

    WhatsApp Image 2026-05-03 at 9.03.42 AM

    जानकारी के अनुसार चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में जगह-जगह पर पेड़ टूट गए। मोहाली में कई जगह पर पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गए, जिसकी वजह से यातायात पर भी इसका असर पड़ा।

     WhatsApp Image 2026-05-03 at 9.03.43 AM

    इस दौरान आसमान में बिजली भी कड़कती रही। हालांकि, अभी तक कही से भी जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली है लेकिन मई माह में लोगों की हल्की ठंडक का एहसास हो गया।

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather: पंजाब में फिर बदला मौसम, जालंधर में छाए घने बादल; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, आठ जिलों में होगी बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट