Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कुल्हड़ पिज्जा कपल की याचिका पर हाईकोर्ट का सरकार को नोटिस, सुरक्षा मुहैया कराने के दिए आदेश

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 02:14 PM (IST)

    कुल्हड़ पिज्जा कपल (Kulhad Pizza Couple) सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर की याचिका पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। निहंग ...और पढ़ें

    कुल्हड़ पिज्जा कपल की याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है।
    कुल्हड़ पिज्जा कपल की याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है।

    HighLights

    1. कुल्हड़ पिज्जा कपल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई
    2. सुरक्षा की मांग करते हुए कुल्हड़ पिज्जा कपल ने दायर की थी याचिका
    3. हाईकोर्ट ने पंजाब के डीजीपी व जालंधर के पुलिस कमिश्नर को दिया आदेश

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने पुलिस को अरोड़ा परिवार की सुरक्षा के भी आदेश दिए।

    कुल्हड़ पिज्जा कपल ने निहंग मान सिंह के विरोध के कारण हाईकोर्ट का रुख कर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा था कि उनकी जान को खतरा है।

    क्या है पूरा मामला?

    कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा उर्फ साजन मनचंदा और गुरप्रीत कौर की याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट ने पंजाब के डीजीपी व जालंधर के पुलिस कमिश्नर को यह भी आदेश दिया है कि वह कुल्हड़ पिज्जा कपल की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए।

    यह भी पढ़ें- कुल्हड़ पिज्जा कपल की जान को खतरा, सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से लगाई गुहार; आखिर क्यों मिल रहीं धमकी?

    निहंग मान सिंह के विरोध के कारण हाईकोर्ट का रुख कर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा था कि उनकी जान को खतरा है।

    याचिका में बताया गया कि कुछ दिनों पहले निहंगों ने उसके रेस्टोरेंट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान निहंगों ने कहा था कि कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों पर गलत असर हो रहा है।

    खबरें और भी

    निहंग सिंहों ने की थी पगड़ी वापस करने की मांग

    ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले निहंग सिंहों ने कहा था कि अभी भी सहज अरोड़ा पगड़ी पहनकर पत्नी के साथ वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उन्होंने मांग की थी कि सहज अरोड़ा अपनी पगड़ी वापस करें और इंटरनेट मीडिया पर उनकी जो भी वीडियो हैं, उन्हें डिलीट करें।

    निहंग सिंहों ने थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस के पास शिकायत भी की थी। निहंग सिंहों ने आरोप लगाया है कि डेढ़ वर्ष पहले भी दंपति की आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने खुद ही इस वीडियो को वायरल किया था।

    इस मामले में उन्होंने शिकायत भी की थी। जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सहज अरोड़ा ने अपनी याचिका में पंजाब के डीजीपी, जालंधर के पुलिस कमिश्नर, मान सिंह अकाली, हरिजेंद्र सिंह, तेजेंद्रर सिंह व बलदेव सिंह को प्रतिवादी बनाया है। इन सभी को 13 नवम्बर तक हाईकोर्ट में जवाब दायर करना है।

    यह भी पढ़ें- फिर विवादों में फंस गए Kulhar Pizza Couple, बुड्ढा दल ने सभी वीडियो डिलीट करने की दी चेतावनी; कहा- पगड़ी वापस करो