Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के प्रोडक्शन वारंट जारी, चंडीगढ़ में 13 साल पहले हुए गोलीकांड में Court सख्त

    By Ravi Atwal Edited By: Sohan Lal
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 07:07 PM (IST)

    चंडीगढ़ जिला अदालत ने 13 साल पुराने डीएवी कॉलेज गोलीकांड मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रोडक्शन वारंट जारी किए हैं। उसे 25 अगस्त को वीडियो कॉन ...और पढ़ें

    अगली सुनवाई पर लाॅरेंस बिश्नोई को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश करने के आदेश।

    अगली सुनवाई पर लाॅरेंस बिश्नोई को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश करने के आदेश।

    HighLights

    1. डीएवी कॉलेज में हिंसक झड़प, गोलीकांड से जुड़ा मामला।

    2. 25 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी का आदेश।

    3. गुजरात की साबरमती जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित डीएवी काॅलेज में हुई हिंसक झड़प और गोलीकांड के 13 वर्ष पुराने मामले में जिला अदालत ने गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के प्रोडक्शन वारंट जारी किए हैं। अदालत ने गुजरात की साबरमती जेल के अधीक्षक को आदेश जारी किए हैं कि 25 अगस्त को अगली सुनवाई पर लाॅरेंस बिश्नोई को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जाए।

    शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बिश्नोई को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश नहीं किया गया। अदालत ने इसका संज्ञान लेते हुए अगली तारीख के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए।

    यह मामला 12 जून 2012 का है, जब डीएवी काॅलेज में स्टार नाइट की तैयारियों के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (पुसू) और स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

    आरोप है कि लाॅरेंस बिश्नोई और उसके साथियों ने पुसू समर्थकों पर हमला किया। इस दौरान वहां गोली भी चलाई गई। इस घटना में छात्र चरणदेव सिंह को गोली लगी थी और कई अन्य घायल हुए थे।

    सेक्टर-3 थाना पुलिस ने लाॅरेंस समेत पांच आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। वर्ष 2014 में साक्ष्यों के अभाव में चार आरोपित बरी हो गए थे, जबकि लाॅरेंस बिश्नोई के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई अब भी जिला अदालत में जारी है।