मोहाली में गुरुद्वारे अंब साहिब की जमीन बेची, मैनेजर सस्पेंड, SGPC ने जांच के लिए कमेटी की गठित
मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब की 44 मरले जमीन की कथित गलत बिक्री का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण में मैनेजर राजिंदर सिंह टोहड़ा को तत्काल निलं ...और पढ़ें

फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब की सैनी माजरा में करीब 44 मरले जमीन बेचने का आरोप।
HighLights
विज्ञापन जारी किया गया और न ही खुली नीलामी ।
मैनेजर राजिंदर सिंह टोहड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।
20 करोड़ के आसपास थी जमीन की कीमत।
जागरण संवाददाता, मोहाली। फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब की सैनी माजरा में स्थित करीब 44 मरले जमीन को बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन को गलत तरीके से बेचा यगा है, जिसपर मैनेजर राजिंदर सिंह टोहड़ा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल को रद करवाने के लिए मोहाली के एसडीएम और तहसीलदार से संपर्क किया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन किया है, जो जमीन बिक्री से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि जांच में जिस भी व्यक्ति की भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मामला संज्ञान में आते जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मैनेजर राजिंदर सिंह टोहड़ा ने जमीन की बिक्री की बात कबूल कर ली है।
आरोप है कि जमीन की बिक्री से पहले न तो कोई सार्वजनिक विज्ञापन जारी किया गया और न ही खुली नीलामी करवाई गई। यदि खुली बोली लगती तो इस जमीन की कीमत 20 करोड़ के आसपास पहुंच सकती थी। जैसे ही मामला एसजीपीसी के संज्ञान में आया, फ्लाइंग टीम मौके पर मोहाली पहुंची और पूरे प्रकरण की जांच की।