Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहाली SSP ऑफिस के बाहर हत्याकांड! शूटरों को भगाने वाले दो दबोचे, रूट-लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने पकड़े, कई खुलासे

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 02:23 PM (GMT+05:30)

    मोहाली एसएसपी कार्यालय के बाहर गुरविंदर सिंह हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपितों बलतेज सिंह और मंगत सिंह को गिरफ्तार किया है। इन पर शूटरों को भागने में ...और पढ़ें

    एक ने पल्सर बाइक मुहैया कराई और दूसरा कार में शूटरों को बैठाकर ले भागा था।

    एक ने पल्सर बाइक मुहैया कराई और दूसरा कार में शूटरों को बैठाकर ले भागा था।

    HighLights

    1. गुरविंदर सिंह की गोलियां मारकर की थी हत्या।

    2. 10 किलोमीटर दूर शूटरों ने बदले थे कपड़े।

    3. वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और कार बरामद।

    जागरण संवाददाता, मोहाली। एसएसपी ऑफिस के बाहर हुए गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी हत्याकांड में शूटरों को भागने में मदद करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहचान फरीदकोट निवासी बलतेज सिंह उर्फ बंटी और जलालाबाद निवासी मंगत सिंह उर्फ मैक्स के रूप में हुई है। वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल तथा एक होंडा अमेज कार भी बरामद कर ली है।

    28 जनवरी को वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर पल्सर बाइक पर फरार हुए थे। पुलिस ने उस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी लोकेशन ट्रैक की थी। जांच में सामने आया कि आगे जाकर वह एक होंडा अमेज कार में शिफ्ट हुए। कार बलतेज चला रहा था जो कि टैक्सी ड्राइवर है। पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया है। 

    बलतेज को वारदात के बारे में पूरी जानकारी थी और इसे पता था कि शूटर हत्याकांड को अंजाम देकर आए हैं और इसे उन्हें कार में बैठा कर भगाने का काम सौंपा गया था। जब शूटर पल्सर बाइक पर फरार हुए तो करीब 10 किलोमीटर दूर जाकर यह उनका अपनी कार में इंतजार कर रहा था। वहां से एक आरोपित जिसने फायर किए थे वह इसकी कार में शिफ्ट हो गया।

    बलतेज ने दोनों शूटरों को नए कपड़े दिए। दोनों शूटरों ने कपड़े बदले और एक शूटर इसके साथ कार में चला गया जबकि दूसरा बाइक पर अलग निकल गया। मंगत सिंह उर्फ मैक्स ने विदेश में बैठे अपने आकाओं के कहने पर पहले शूटरों को वारदात को अंजाम देने के लिए पल्सर बाइक मुहैया करवाया था। उसके बाद वहां से उन्हें भगाने के लिए होंडा अमेज कार का इंतजाम कर वह कार बलतेज सिंह उर्फ बंटी को सौंपी थी।

    खबरें और भी

    विदेश में बैठे विक्की और रवि ने दिलाया वारदात को अंजाम

    एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि गोल्डी बराड़ के दो करीबी विक्की उर्फ विक्की सट्टे वाला जो कि इस समय यूके में है और रवि कुमार जो कि इस समय यूरोप में है, इन्होंने गोल्डी बराड़ के कहने पर विदेश में बैठकर इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया था।

    ये दोनों गोल्डी बराड़ के करीबी हैं और उन्होंने अपने पुराने काॅन्टेक्ट इस्तेमाल करते हुए मोहाली में वारदात को अंजाम देने के लिए शूटरों का प्रबंध किया और उन्हें लाॅजिस्टिक मदद मुहैया करवाई। इन दोनों को भी मोहाली पुलिस ने इस हत्याकांड में नामजद कर लिया है।

    दो को जेल से लिया प्रोडक्शन वारंट पर

    कत्लकांड के बाद जब गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया तो पुलिस ने सबसे पहले पंजाब की जेलों में बंद गोल्डी बराड़ के करीबियों की लिस्ट तैयार की। उसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए हरप्रीत मन्ना और जोकर को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ पर लिया। उनसे पूछताछ करने के बाद ही पुलिस को बलतेज सिंह का क्लू मिला।

    पुलिस को पता चला कि बलतेज सिंह ने शूटरों को मौके से भगाने में मदद की। जिसके बाद जैसे तैसे पुलिस बलतेज तक पहुंची और बलतेज की पूछताछ से मंगत सिंह उर्फ मैक्स का नाम सामने आया और पता चला कि मैक्स ने ही वारदात को अंजाम देने के लिए शूटरों को पहले पल्सर मोटरसाइकिल और बाद में उन्हें भागने के लिए होंडा अमेज कार मुहैया करवाई थी।