Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहाली में IPL मैच आज, स्टेडियम जाने से पहले जानें पार्किंग इंतजाम और रूट प्लान

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 01:25 PM (IST)

    मोहाली पुलिस ने मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल मैच के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। भारी भीड़ की आशंका के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मुल्लांपुर स्टेडियम में IPL मैच के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी।

    2. दर्शकों और VIPs के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित।

    3. विभिन्न मार्गों से आने वालों के लिए विशेष रूट प्लान।

    जागरण संवाददाता, मोहाली। मुल्लांपुर के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले को लेकर मुल्लांपुर स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए मोहाली पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।

    मैच के चलते बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिस कारण इलाके में भारी ट्रैफिक और जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले पार्किंग और रूट प्लान की जानकारी जरूर देख लें।

    एडवाइजरी के मुताबिक, आम दर्शकों के लिए P4, P5, P6, P7 और P8 पार्किंग निर्धारित की गई है, जहां पहुंचने के लिए ओमैक्स राउंडअबाउट का रास्ता तय किया गया है।

    वीआईपी लोगों के लिए P1, P2 और P3 पार्किंग रखी गई है, जहां जाने के लिए मार्बल मार्केट लाइट से टोगन रोड का उपयोग करना होगा। P3 पार्किंग को खासतौर पर मीडिया, पीआईपी और दिव्यांग दर्शकों के लिए रिजर्व किया गया है।

    पुलिस ने बद्दी-कुराली रोड, एयरपोर्ट रोड और पीजीआई माध्य मार्ग से आने वाले लोगों के लिए अलग-ल अलग रूट तय किए हैं। बद्दी-कुराली रोड से आने वाले दर्शक पीआर-7 (एयरपोर्ट रोड) से होकर स्टेडियम रोड की ओर मुड़ सकते हैं।

    खबरें और भी

    वहीं मुल्लांपुर चंडीगढ़ बैरियर से आने वालों के लिए इको सिटी-1 के पास से पीआर-6 रोड का वैकल्पिक रास्ता दिया गया है। एयरपोर्ट रोड से आने वाले वाहन सीधे पीआर-7 पर चलते हुए स्टेडियम रोड की ओर दाएं मुड़ेंगे।

    मुल्लांपुर बैरियर, पीसीएल चौक और ओमैक्स राउंडअबाउट पर विशेष डायवर्जन लागू रहेंगे, जिससे ट्रैफिक को सुचारु बनाया जा सके। पुलिस ने साफ कहा है कि केवल निर्धारित रूट का ही इस्तेमाल करें और समय से पहले निकलें, ताकि मैच का मजा बिना किसी परेशानी के लिया जा सके। मोहाली पुलिस ने सभी दर्शकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।