मोहाली फेज-4-5 चौक पर एक घंटे तक जाम में फंसे लोग, पिछले पांच दिनों से ट्रैफिक लाइटें काम नहीं कर रही
मोहाली के फेज-4-5 चौक पर एक घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। इससे लोग परेशान हुए। पांच दिनों से खराब ट्रैफिक लाइटें और सड़क निर्माण जाम का मुख्य ...और पढ़ें

फेज-4-5 चौक पर चारों तरफ वाहन जाम में फंसे रहे।
HighLights
-गनमैनों ने वीआईपी को जाम से निकाल लोगों को उनके हाल में छोड़ा।
एक घंटे तक लोग फंसे रहे जाम में, कोई ट्रैफिक पुलिस नहीं पहुंची।
फेज-4 में मुख्य सड़क को बनाने को लेकर एक सड़क बंद की गई थी।
लखवंत सिंह, मोहाली। शहर में हर शाम को हर चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम की स्थिति को ठीक करने के लिए कोई पुलिस वाला नहीं पहुंचता। वीरवार शाम को फेज-4-5 चौक पर चारों तरफ वाहन फंसे हुए थे। इस चौक पर पिछले पांच दिनों से ट्रैफिक लाइटें काम नहीं कर रही है।
इसके अलावा एक तरफ रोड बनाने का काम चल रहा है जिसके चलते जाम लग गया। लोग एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में गाड़ियों को जाम में फंसा रहे थे। दरअसल जाम लगने का कारण फेज-4व 5 की डिवाइडिंग रोड की मरम्मत की जा रही है जिसके चलते एक सड़क को बंद किया हुआ था।
शाम के समय दफ्तरों से छुट्टी होने के चलते एकाएक काफी संख्या में लोग चौक को क्रास करने के लिए पहुंच गए लेकिन धीरे-धीरे पूरा चौक जाम हो गया और किसी भी गाड़ी को आगे निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था।
इसी बीच एक वीआईपी का काफिला चौक पर पहुंचा तो वीआईपी के गनमैन गाड़ी से उतरे और लोगों की गाड़ियों को आगे-पीछे करवा कर चंडीगढ़ तरफ अपने वीआईपी को ले गए। उसके बाद फिर से लोग आगे निकलने के चक्कर में गाड़ियां फंसाते रहे।
खबरें और भी
जाम में फंसी गाड़ियों में से कुछ युवकों ने उतर कर गाड़ियाें को आगे-पीछे करवा कर रास्ता बना कर गाड़ियां निकाली। एक से डेढ़ घंटे से फंसे लोगों को रास्ता दिखाने के लिए कोई ट्रैफिक पुलिस का जवान मौके पर नहीं पहुंचा।