मोहाली में ड्रग्स, चोरी और अव्यवस्थाओं के खिलाफ उठी आवाज, RWA ने निकाला रोष मार्च, गश्त बढ़ाने की मांग,
मोहाली के फेज-6 में निवासियों ने ड्रग्स, अवैध ऑटो संचालन, झाड़ियों की अनदेखी और चोरी जैसी समस्याओं के खिलाफ रोष मार्च निकाला। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसि ...और पढ़ें

फेज-6 में रहने वाले लोग समस्याओं के समाधान के लिए रोष जताते हुए।
HighLights
फेज-6 निवासियों ने रोष मार्च निकाला।
लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना है
नियमित गश्त, झाड़ियों की सफाई की मांग की।
जागरण संवाददाता, मोहाली। फेज-6 में रहने वाले लोगों ने समस्याओं के खिलाफ रोष मार्च निकाला। ड्रग्स के बढ़ते प्रभाव, अवैध ऑटो संचालन, झाड़ियों की अनदेखी और बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई गई।
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के सदस्यों ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद हालात जस के तस हैं। इसी वजह से लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। घनी झाड़ियां असामाजिक तत्वों के छिपने का ठिकाना बन चुकी हैं।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता आरपी शर्मा भी मौजूद रहे और उन्होंने निवासियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
विंग कमांडर एमएस मंदर (सेवानिवृत्त) ने कहा कि फेज-6 चंडीगढ़ से पंजाब का प्रवेश द्वार है, इसे पंजाब की शान होना चाहिए। आज यह उपेक्षा का शिकार नजर आता है। यहां सफाई, सुंदरीकरण, ड्रग्स पर रोक और अवैध ऑटो स्टैंड हटाने की सख्त जरूरत है।
अन्य प्रमुख वक्ताओं में धर्म एस सैनी, रेनू शर्मा, कैप्टन एसपी सिंह, एडवोकेट लाली और जीएमएडीए के चीफ इंजीनियर कंसल शामिल रहे। उन्होंने पुलिस और नगर निगम से नियमित पेट्रोलिंग, झाड़ियों की सफाई और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।