Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET Re Exam चंडीगढ़-मोहाली में सुरक्षा कड़ी, दोनों शहरों में 15 सेंटरों पर की गई चेकिंग, बैरिकेडिंग से घेराबंदी

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 09:44 PM (IST)

    चंडीगढ़ और मोहाली में आज होने वाली री-नीट परीक्षा के लिए 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें दो-स्तरीय जांच और इलेक्ट्रॉनिक जैमर शाम ...और पढ़ें

    रविवार दोपहर दो बजे से होगा नेशनल एलिजिबिल्टी एंट्रेस टेस्ट। (प्रतीकात्मक फोटो)

    रविवार दोपहर दो बजे से होगा नेशनल एलिजिबिल्टी एंट्रेस टेस्ट। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. चंडीगढ़-मोहाली में 15 री-नीट परीक्षा केंद्र बनाए गए।

    2. परीक्षार्थियों के लिए दो-स्तरीय सुरक्षा जांच अनिवार्य की गई।

    3. केवल पेन, रोल नंबर, पारदर्शी पानी बोतल ले जा सकेंगे।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दोबारा से कराए जा रहे नेशनल एलिजिबिल्टी एंट्रेस टेस्ट (नीट) के लिए चंडीगढ़ और मोहाली में 15 सेंटर बनाए गए हैं। शनिवार शाम सभी परीक्षा केंद्रों की चेकिंग की गई और बैरिकेडिंग कर घेराबंदी कर दी गई। स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।

    रविवार दोपहर दो बजे से होने वाली परीक्षा के लिए शनिवार को ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत देखी गई। चंडीगढ़ में सात और मोहाली के आठ परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों की डेढ़ बजे तक एंट्री रखी गई है। प्रतिभागियों को परीक्षा केंद्र के अंदर एक पारदर्शी पीने के पानी की बोतल, पैन और अपना रोल नंबर स्लिप लेकर जा सकेंगे।

    इसके अलावा कोई भी फोन, इलेक्ट्रोनिक डिवाइस से लेकर श्रृंगार का सामान भी अंदर लेकर नहीं जा सकेंगे। चंडीगढ़ और मोहाली में परीक्षा के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से ट्रेन और पंजाब रोडवेज की तरफ से बसों का भी प्रबंध किया गया है।

    सेंटर के अंदर पीने के पानी और आपातकाल में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियां की गई है। चंडीगढ़ और मोहाली के सेंटर पर टू-लेयर सिक्योरिटी रखी गई है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने वाले हर स्टूडेंट को दो स्तर की जांच से गुजरना होगा।

    खबरें और भी

    पहली लेयर केंद्र के मुख्य गेट पर होगी, जहां पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के जवान विद्यार्थियों की प्रारंभिक जांच करेंगे। इस दौरान एडमिट कार्ड, फोटो आईडी जो कि आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है। बिना जरूरी दस्तावेज के किसी भी छात्र को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

    दूसरी लेयर में प्रोफेशनल सिक्योरिटी स्टाफ विस्तृत जांच करेगी। यहां मेटल डिटेक्टर, मैनुअल फ्रिस्किंग और इलेक्ट्रानिक स्क्रीनिंग के जरिए सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई छात्र मोबाइल, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य प्रतिबंधित सामान लेकर अंदर न जा सके।

    इस डबल सिक्योरिटी लेयर का उद्देश्य सिर्फ एंट्री कंट्रोल नहीं, बल्कि परीक्षा की पूरी विश्वसनीयता बनाए रखना है। इसके अलावा, सेंटरों पर इलेक्ट्रानिक जैमर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे।

    इन सामानों पर रहेगा प्रतिबंध

    • मोबाइल फोन, स्मार्ट/डिजिटल वाच,ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, ईयरबड्स
    • कैलकुलेटर, पेन ड्राइव या कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट, पर्स, हैंडबैग, बैकपैक
    • नोट्स, किताबें, कागज या स्टडी मटेरियल, ज्वेलरी/मेटल एक्सेसरीज़ (बड़े ईयररिंग, ब्रेसलेट, चेन।

    यह है चंडीगढ़ के परीक्षा केंद्र

    • गवर्नमेंट गर्ल्स माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18, गवर्नमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19, 26 और 46 के अलावा केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-29, 31 और 47।

    मोहाली में यहां-यहां बनाए गए केंद्र

    मोहाली में गर्वमेंट माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 3बी1, लारेंस पब्लिक स्कूल सेक्टर-60, संत ईशर सिंह सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल फेज-7, द गुरुकुल स्कूल सेक्टर-125 खरड़, एपीजे स्मार्ट स्कूल मुंडी खरड़, रयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-66, दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-92 तथा शिवालिक पब्लिक स्कूल फेज-6।