विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनम वांगचुक- दीपके और कामरा पर नहीं दर्ज हो सकती FIR, चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कारण; धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:06 PM (IST)

चंडीगढ़ पुलिस ने कॉमेडियन कुणाल कामरा, शिक्षाविद सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया है।

सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके और कुणाल कामरा पर FIR से चंडीगढ़ पुलिस ने किया इनकार।

सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके और कुणाल कामरा पर FIR से चंडीगढ़ पुलिस ने किया इनकार।

HighLights

  1. कुणाल कामरा, सोनम वांगचुक पर FIR की मांग खारिज

  2. चंडीगढ़ पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार, घटना दिल्ली की

  3. अदालत से शिकायत दिल्ली पुलिस को भेजने की सिफारिश

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कॉमेडियन कुणाल कामरा, शिक्षाविद व सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग पर चंडीगढ़ पुलिस ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है।

चंडीगढ़ जिला अदालत में दाखिल जवाब में पुलिस ने कहा कि शिकायत में जिस कथित घटना का उल्लेख किया गया है, वह दिल्ली में हुई थी।

पुलिस ने अदालत से शिकायत को दिल्ली पुलिस को भेजने की सिफारिश की है। हाई कोर्ट के वकील विभु सैनी और मोहित जसुजा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 175(3) के तहत जिला अदालत में याचिका दायर कर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें- लुधियाना: सरकारी स्कूल के टॉयलेट में नहीं थे दरवाजे, CJP के दौरे की वीडियो वायरल; केजरीवाल बोले- जल्द ठीक होगा

याचिका पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अंबिका शर्मा कीं अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का नोटिस जारी किया था।

आरोप लगाया था कि 15 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कामरा ने मंच से देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

यह भी पढ़ें- 'न राज्य था, ना बनेगा...', लद्दाख की मुख्य मांग खारिज; केंद्र के नए प्रस्ताव पर क्या बोले स्थानीय संगठन?