Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्राईसिटी में जमीन खरीदते समय रहें अलर्ट, जीरकपुर में फर्जी रजिस्ट्री करा बेचा प्लॉट; पंचकूला निवासी पर FIR

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:02 PM (IST)

    जीरकपुर में एक प्लाॅट की फर्जी रजिस्ट्री करवाकर उसे आगे बेचने के आरोप में पंचकूला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का कह ...और पढ़ें

    ढकोली क्षेत्र फर्जी रजिस्ट्री के दम पर प्लॉट बेचा। जांच जारी

    ढकोली क्षेत्र फर्जी रजिस्ट्री के दम पर प्लॉट बेचा। जांच जारी

    HighLights

    1. शिकायतकर्ता 30 वर्षों से प्लाॅट पर काबिज था।

    2. एएसपी जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

    3. राजस्व रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, जीरकपुर। आप ट्राईसिटी में प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए अलर्ट रहना जरूरी है। क्योंकि धोखेबाज कब चूना लगा जाएं पता ही नहीं चलेगा। ऐसा ही एक मामला ढकोली क्षेत्र में सामने आया है।

    यहां एक प्लाॅट को अपना बताकर रजिस्ट्री करवाने के बाद बेचने के आरोप में जीरकपुर थाना पुलिस ने पंचकूला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसपी जीरकपुर की विस्तृत जांच रिपोर्ट और एसएसपी मोहाली की मंजूरी के बाद यह कार्रवाई की गई है।

    गांव सहौड़ा निवासी काका सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ढकोली में शनि मंदिर के पास स्थित प्लाॅट नंबर-9 उसकी मलकीयत और कब्जे में है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने वर्ष 1996 में यह जमीन खरीदी थी और करीब 30 वर्षों से इस पर काबिज है।

    उसने न तो प्लाॅट किसी को बेचा और न ही इसे लेकर किसी के साथ कोई समझौता किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 6 मई 2026 को कुछ लोग प्लाॅट पर कब्जा करने पहुंचे थे, लेकिन आसपास के लोगों के विरोध के बाद वापस चले गए।

    बाद में उसे जानकारी मिली कि उसके प्लाॅट की किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करवा दी गई है और इसके बाद उसे आगे भी बेच दिया गया। मामले की जांच एएसपी जीरकपुर द्वारा की गई। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए और रजिस्ट्री दस्तावेजों के साथ राजस्व विभाग का रिकॉर्ड भी खंगाला गया।

    खबरें और भी

    जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता लंबे समय से उक्त जमीन पर काबिज है। जिस व्यक्ति ने प्लाॅट की रजिस्ट्री करवाई, उसके हिस्से में राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार केवल रास्ते के लिए छोड़ी गई जमीन दर्ज थी।

    जांच रिपोर्ट में कहा गया कि शिकायतकर्ता की जमीन को अपना बताकर कथित रूप से रजिस्ट्री करवाई गई और उसे आगे बेचकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। एएसपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की, जिसे एसएसपी एसएएस नगर ने मंजूरी दे दी।

    इसके बाद जीरकपुर थाना पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर-21 निवासी सुरिंदर कुमार अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस रजिस्ट्री, राजस्व रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।