PGI के डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय को एक्सीलेंस अवाॅर्ड, मरीजों की मदद के लिए 'प्रोजेक्ट सारथी' से बने मिसाल
पीजीआई के डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय को एमएफआई-पीआरसीआई एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पीजीआई में प्रशासनिक सुधारों और 'प्रोजे ...और पढ़ें

पीजीआई के डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय को सम्मानित करते हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह।
HighLights
एमएफआई-पीआरसीआई एक्सीलेंस अवाॅर्ड से सम्मानित।
पीजीआई में प्रशासनिक सुधारों और नवाचारों के लिए सम्मान।
'प्रोजेक्ट सारथी' मरीजों की मदद का सफल मॉडल बना।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मरीजों की मदद के लिए बनाए प्रोजेक्ट सारथी से मिसाल बने पीजीआई के डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) पंकज राय को उत्कृष्ट लोक प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित एमएफआई-पीआरसीआई एक्सीलेंस अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पीएचडी चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री में आयोजित 7वें एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवार्ड्स-2026 समारोह में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रदान किया। इस अवसर पर ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मेरिग्लियो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
पंकज राय को यह सम्मान पीजीआई में प्रशासनिक सुधार, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और नवाचार आधारित कार्यों के लिए दिया गया। उनके नेतृत्व में शुरू किया गया प्रोजेक्ट सारथी मरीजों की सहायता के लिए देशभर में एक सफल माॅडल बन चुका है।
प्रोजेक्ट सारथी के माध्यम से स्वयंसेवक मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में विभिन्न सेवाओं तक पहुंचने में मदद करते हैं। पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि पंकज राय को यह सम्मान दूरदर्शी सोच, समर्पण और बेहतर प्रशासन पर मिला है। उन्होंने प्रोजेक्ट सारथी ने मरीज केंद्रित सेवाओं को नई पहचान दिलाई है।