Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ PGI के नए मदर एंड चाइल्ड सेंटर में पहले दिन पहुंचे मां-नवजात, उत्तर भारत के लिए बड़ी पहल; PM ने किया था उद्घाटन

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 08:00 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन के एक दिन बाद चंडीगढ़ पीजीआई के नए मदर एंड चाइल्ड सेंटर में पहले दिन पांच माताओं और उनके नवजात शिशुओं को शिफ्ट किया ग ...और पढ़ें

    सबसे पहले शिफ्ट की गई मरीज अमनदीप कंठ और उनके नवजात शिशु रहे।

    सबसे पहले शिफ्ट की गई मरीज अमनदीप कंठ और उनके नवजात शिशु रहे।

    HighLights

    1. पीजीआई चंडीगढ़ के नए मदर एंड चाइल्ड सेंटर में शिफ्टिंग शुरू।

    2. नेहरू अस्पताल से पांच माताओं- नवजातों को शिफ्ट किया।

    3. मरीजों ने नई सुविधाओं और स्वच्छ वातावरण की प्रशंसा की।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उद्घाटन के एक दिन बाद शनिवार को चंडीगढ़ पीजीआई के एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर (फेज-1) में पहली बार मां और नवजात शिशुओं को शिफ्ट किया गया। यह उत्तर भारत के लिए बड़ी पहल है, क्योंकि पीजीआई में चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और उत्तर प्रदेश के लोग भी इलाज कराने आते हैं।

    पहले चरण में पांच मां और उनके पांच नवजात शिशुओं समेत कुल 10 मरीजों को नेहरू अस्पताल से पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नए सेंटर में स्थानांतरित किया गया। पीजीआई प्रशासन के अनुसार मरीजों की शिफ्टिंग के लिए पहले से स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार की गई थी और डाॅक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने इसका ड्राई रन भी किया था।

    तीन अलग-अलग टीमों की निगरानी में एंबुलेंस के जरिए मरीजों को नए सेंटर तक सुरक्षित पहुंचाया गया। शिफ्टिंग के दौरान उपचार, दवाइयों और खानपान की व्यवस्था बिना किसी बाधा के जारी रही। नए सेंटर में पहुंचने के बाद मरीजों और उनके परिजनों ने आधुनिक सुविधाओं, वार्ड, प्राइवेसी कर्टेन, नर्स काॅल सिस्टम और स्वच्छ वातावरण की सराहना की।

    सबसे पहले शिफ्ट की गई मरीज अमनदीप कंठ और उनके नवजात शिशु रहे। संयोग से शनिवार को अमनदीप का जन्मदिन भी था, जिस पर डाक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने वार्ड में उनका जन्मदिन मनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, नियोनेटोलाजी विभाग की ओर से पहले पांच नवजात शिशुओं को उपहार स्वरूप कपड़ों का सेट भी भेंट किया गया।

    खबरें और भी