Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ से शुरू हुई थी मोदी की राजनीतिक उड़ान, तीन दशक पुराना है रिश्ता; PM बनने के बाद जब भी आए कुछ नया देकर गए

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चंडीगढ़ से तीन दशक पुराना रिश्ता है, जहां से उन्होंने अपनी राजनीतिक उड़ान शुरू की थी। पीएम बनने के बाद उन्होंने शहर को क ...और पढ़ें

    एक बार फिर आज चंडीगढ़ आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

    एक बार फिर आज चंडीगढ़ आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

    HighLights

    1. ट्राईसिटी उनके राजनीतिक कार्यक्षेत्र का प्रमुख केंद्र रही।

    2. पीएम मोदी ने चंडीगढ़ को दिए कई राष्ट्रीय परियोजनाएं।

    3. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम चंडीगढ़ में हुआ।

    राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चंडीगढ़ आ रहे हैं। इस शहर से उनका रिश्ता तीन दशक पुराना है और यहीं से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर को उड़ान दी थी। 

    साल 1990 के दशक में भाजपा के संगठन मंत्री के रूप में उन्होंने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी संभाली। उस दौरान ट्राईसिटी उनके राजनीतिक कार्यक्षेत्र का प्रमुख केंद्र रही। वे लंबे समय तक पंचकूला में रहकर संगठन का काम देखते थे।

    पीएम बनने के बाद जब भी वे यहां आए कुछ न कुछ नया देकर गए। अब शुक्रवार को भी पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में आयोजित कार्यक्रम से पीजीआई, पंजाब विश्वविद्यालय और ट्राईसिटी की कनेक्टिविटी से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

     

    तारीख प्रधानमंत्री के दौरे की प्रमुख उपलब्धि
    11 सितंबर 2015 प्रधानमंत्री के रूप में पहले दौरे में नए चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सिविल टर्मिनल का उद्घाटन किया। पीजीआई के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए तथा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की आवास योजना के लाभार्थियों को मकान दिए। सेक्टर-63 में बने 2000 से अधिक फ्लैट्स की चाबियां भी सौंपी गईं।
    24 जनवरी 2016 फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ चंडीगढ़ पहुंचे। दोनों नेताओं ने कैपिटल कॉम्प्लेक्स, रॉक गार्डन और अन्य प्रमुख स्थलों का दौरा किया। इस यात्रा से ली कार्बुजिए की विरासत और चंडीगढ़ की आधुनिक वास्तुकला को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।
    21 जून 2016 दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने हजारों लोगों के साथ योग किया। देशव्यापी योग दिवस का मुख्य आयोजन चंडीगढ़ में होना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि माना गया।
    3 दिसंबर 2024 पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के सफल क्रियान्वयन को राष्ट्र को समर्पित किया। नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में अग्रणी रहने के कारण चंडीगढ़ को इस आयोजन के लिए चुना गया।

     चंडीगढ़ को लेकर प्रधानमंत्री अक्सर कहते हैं

    “मुझे लगता है कि मैं अपने घर आया हूं। अगर मैंने इस क्षेत्र में काम नहीं किया होता तो मेरी शिक्षा अधूरी रहती। मैं यहां के लोगों की समस्याओं को जानता हूं। मैं कई वर्षों तक पंचकूला में रहा हूं।”

    — लोकसभा चुनाव प्रचार, 2014

    “एक समय था जब मैं भी चंडीगढ़ में आप लोगों के बीच बैठकर बड़े-बड़े नेताओं के भाषण सुनता था... मेरे सामने बहुत से परिचित चेहरे बैठे हैं, जिनके बीच मैं जीता था।”

    — सेक्टर-25 जनसभा, 11 सितंबर 2015

    “मैं इस शहर में रहा हूं। देश में आप लोगों से ज्यादा मुझे कोई नहीं जानता।”

    — लोकसभा चुनाव प्रचार, 2019

    खबरें और भी