पंजाब में महिलाओं को नकद सहायता योजना पर कांग्रेस का हमला, वड़िंग ने मांगे प्रति महिला 54 हजार रुपये बकाया
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने महिलाओं को 1000 रुपये मासिक सहायता देने की घोषणा को देर से उठाया गया कदम बताया। उन्होंने आरोप लगाया ...और पढ़ें

पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
HighLights
कांग्रेस ने पंजाब की महिला सहायता योजना पर सवाल उठाए।
राजा वड़िंग ने योजना को 'बहुत कम, बहुत देर' बताया।
कांग्रेस ने प्रति महिला 54,000 रुपये बकाये की मांग की।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को एक हजार रुपये मासिक सहायता देने की घोषणा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस योजना पर सवाल उठाते हुए इसे बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम बताया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने महिलाओं से किए गए वादे पूरे नहीं किए और अब अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में इस योजना की घोषणा कर रही है। अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि पंजाब की महिलाओं के लिए आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा 1000 रुपये मासिक नकद सहायता देने की घोषणा बहुत कम और बहुत देर से की गई है।
आज यहां जारी एक बयान में, उन्होंने कहा कि यह बहुत ही कम, बहुत ही नाकाफी और बहुत ही देरी से उठाया गया कदम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं से 1000 रुपये मासिक सहायता का वादा करके वोट लिए गए, लेकिन अब सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में आकर इस योजना की घोषणा कर रही है।
यह भी पढ़ें- सुखबीर बादल ने 55 विधानसभा हलकों में महिला अकाली दल प्रधान नियुक्त किए, संगठन विस्तार तेज
दावा- महिलाओं को 60 हजार मिलने चाहिए थे
उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को पांच वर्षों में 60,000 रुपये मिलने चाहिए थे, अब उन्हें आप सरकार के बचे हुए छह महीनों के कार्यकाल के दौरान केवल 6,000 रुपये ही मिलेंगे। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बेशर्मी भरी धोखाधड़ी है कि आपने 60,000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब केवल 6,000 रुपये दे रहे हैं।
खबरें और भी
वड़िंग ने जोर देते हुए, कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रति महिला 54,000 रुपये की इस धोखाधड़ी के खिलाफ आप सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि यदि आप सरकार वास्तव में अपने वादे को लेकर गंभीर है, तो उसे राज्य की प्रत्येक महिला को 54,000 रुपये की बकाया राशि का भुगतान करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पंजाब में 65 लाख परिवारों को बड़ी राहत, CM सेहत योजना में शामिल हुए 17 नए इलाज; अकेले रहने वालों को भी फायदा
कांग्रेस शुरू से ही करती है वादा पूरा
उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद जब कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो वह यह सुनिश्चित करेगी कि नकद सहायता सहित हर कल्याणकारी योजना का लाभ सरकार बनने के पहले दिन से ही दिया जाए।
इस संबंध में, वड़िंग ने कर्नाटक और तेलंगाना की कांग्रेस सरकारों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सरकार बनने के पहले वर्ष से ही महिलाओं को नकद सहायता दी जा रही है और यह राशि हर महीने सीधे उनके बैंक खातों में जमा करवाई जाती है।