'गुमराह कर रहा है PU प्रशासन, FIR की कॉपी तक नहीं दी'; PHD स्कॉलर ज्योति के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
पीएचडी स्कॉलर ज्योति की मौत के मामले में परिजनों ने पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। परिवार ने एफआईआर कॉपी, भाई के लिए नौकरी ...और पढ़ें
-1785260413294_m.webp)
PHD स्कॉलर ज्योति के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप। फोटो जागरण
HighLights
ज्योति के परिजनों ने पीयू प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया।
परिवार ने एफआईआर कॉपी और भाई के लिए नौकरी की मांग की।
पीयू ने मुआवजे और नौकरी पर नियमों का हवाला दिया।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पीएचडी स्कॉलर ज्योति की मौत के मामले में मंगलवार देर रात कुलपति कार्यालय में हुई बैठक के बाद परिजनों ने पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
ज्योति के मामा ने कहा कि पीयू प्रशासन उन्हें गुमराह कर रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार ने एफआईआर की कॉपी मांगी, लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही ज्योति के भाई के लिए पक्की नौकरी और करोड़ों रुपये के मुआवजे की मांग रखी गई।
उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि नियमों के तहत 10 लाख रुपये से अधिक मुआवजे का प्रावधान नहीं है और भाई को उसकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर केवल डीसी रेट पर ही नौकरी दी जा सकती है।