Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PU में आईएएस की कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, छह अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा, सीट और फीस की पूरी जानकारी लें

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 07:03 PM (GMT+05:30)

    पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर आईएएस ने अगस्त 2026 बैच के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। प्रवेश परीक्षा 6 अगस्त को होगी और 17 अगस्त से कक्षाएं शुरू होंगी, ...और पढ़ें

    चार माह के कोचिंग कार्यक्रम में कुल 70 सीटें उपलब्ध।

    चार माह के कोचिंग कार्यक्रम में कुल 70 सीटें उपलब्ध।

    HighLights

    1. पीयू में आईएएस कोचिंग अगस्त 2026 बैच के लिए आवेदन शुरू।

    2. प्रवेश परीक्षा 6 अगस्त को होगी, मेरिट सूची 7 अगस्त को।

    3. कुल 70 सीटें उपलब्ध, नियमित कक्षाएं 17 अगस्त से प्रारंभ।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फार आईएएस एंड अदर कंपटीटिव एग्जामिनेशंस ने आईएएस (प्रारंभिक) अगस्त 2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    यह कोचिंग कार्यक्रम संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश परीक्षा अब 6 अगस्त को आयोजित होगी, जबकि चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 7 अगस्त को जारी की जाएगी। नियमित कक्षाएं 17 अगस्त से प्रारंभ होंगी।

    चार माह के इस कोचिंग कार्यक्रम में कुल 70 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें 54 सामान्य, 11 अनुसूचित जाति और 5 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। किसी भी विषय में स्नातक या स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी आवेदन करने के पात्र हैं।

    प्रवेश परीक्षा यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न पर आधारित होगी, जिसमें 75 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

    कोर्स शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 26 हजार रुपये और एससी-एसटी वर्ग के लिए 13 हजार रुपये रहेगा, जिस पर 18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देय होगा।