Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब विधानसभा में हंगामा, BJP विधायक की 'बेटी' वाली टिप्पणी पर भड़की AAP; अश्वनी शर्मा बोले- अगर ठेस पहुंची तो खेद

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:37 PM (IST)

    पंजाब विधानसभा में भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा के 'बेटी' शब्द के प्रयोग पर विवाद हुआ, जिस पर उन्होंने खेद व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि उनके शब्दों का गल ...और पढ़ें

    पंजाब विधानसभा में 'बेटी' शब्द पर विवाद, अश्वनी शर्मा ने जताया खेद।

    पंजाब विधानसभा में 'बेटी' शब्द पर विवाद, अश्वनी शर्मा ने जताया खेद।

    HighLights

    1. भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा के 'बेटी' शब्द पर विवाद।

    2. आप विधायकों से तीखी बहस, शर्मा ने खेद जताया।

    3. शर्मा ने कहा, आप सरकार विफलताओं से ध्यान भटका रही।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में भाजपा विधायक अश्वनी शर्मा की ओर से केंद्र सरकार व राज्य सरकार के संदर्भ में एक टिप्पणी में 'बेटी' शब्द के इस्तेमाल और एक मुहावरे के प्रयोग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के साथ तीखी बहस और हंगामा हुआ।

    सत्ता पक्ष के विधायक व मंत्रियों ने आरोप लगाया कि भाजपा आज भी बेटा-बेटी में फर्क करती है, जिस पर अश्वनी शर्मा ने स्पष्ट किया कि उनके शब्द का गलत अर्थ निकाला गया और यदि इससे किसी की भावनाएं आहत हुई तो उन्हें इसका अफसोस है, लेकिन आप सरकार एक शब्द को मुद्दा बनाकर अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। वहीं, उन्होंने कर्मचारियों के मामलों में सरकार के अदालत जाने के फैसले को भी कर्मचारी विरोधी करार दिया।

    सदन में हुए हंगामे के बारे में मीडिया से बातचीत में अश्विनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति हर मामले में केंद्र सरकार को दोष देने की रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उन्होंने पंजाब में आम बोलचाल में इस्तेमाल होने वाले एक शब्द-मुहावरे का प्रयोग किया था।

    विवाद सामने आने के बाद उन्होंने स्वयं सदन में कहा कि यदि किसी को वह शब्द अनुचित लगता है तो उसे विधानसभा की कार्यवाही से हटा दिया जाए। इसके बावजूद इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि वह महिलाओं का सम्मान दिल से करते हैं, केवल शब्दों में नहीं।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा, 'हम अपने घरों से बेटियों का आशीर्वाद लेकर निकलते हैं। यदि मेरे किसी शब्द से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं सार्वजनिक रूप से अपना खेद व्यक्त करता हूं। इसमें मुझे कोई संकोच नहीं है।