Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे केजरीवाल से मिलवाओ', पंजाब विधानसभा में बोले परगट सिंह, कनाडा में फंसे विद्यार्थियों का भी उठा मुद्दे

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 12:43 PM (GMT+05:30)

    विधानसभा में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, कनाडा में फंसे विद्यार्थियों, कुराली अस्पताल और कृषि विकास बैंक के पेंशनरों का मुद्दा उठा। सरकार ने कई मामलों प ...और पढ़ें

    पंजाब विधानसभा में बोलते हुए परगट सिंह।

    पंजाब विधानसभा में बोलते हुए परगट सिंह।

    HighLights

    1. परगट सिंह ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए।

    2. कनाडा में फंसे पंजाबी छात्रों की स्थिति पर चिंता व्यक्त।

    3. सेवानिवृत्त पीएडीबी कर्मचारियों की पेंशन का मुद्दा उठाया गया।

    रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, स्वास्थ्य सुविधाओं, कनाडा में फंसे पंजाबी विद्यार्थियों और पंजाब कृषि विकास बैंक (पीएडीबी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का मुद्दा प्रमुखता से उठा। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिलवाया जाए, ताकि उन्हें बताया जा सके कि पंजाब में भी लोगों की आवाज दबाई जा रही है।

    उन्होंने कहा कि हाल ही में अरविंद केजरीवाल के इंटरटेन मीडिया प्लेटफॉर्म पर पाबंदी लगाई गई। वहीं कई विपक्षी नेताओं और पत्रकारों की इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कॉपीराइट स्ट्राइक लगाई जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि इसकी अनुमति कौन देता है और कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाने जैसा है।

    परगट सिंह ने छोटे होटलों में बिना सत्यापन लोगों के ठहरने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों की नियमित जांच और सत्यापन होना चाहिए, क्योंकि वहां से अवैध गतिविधियां संचालित होने की आशंका रहती है।

    यह भी पढ़ें- LIVE: पंजाब विधानसभा मानसून सत्र स्थगित, स्कूल फीस रेगुलेटरी बिल पर सोमवार को होगी बहस

    कुराली में ट्रॉमा सेंटर पर प्रस्ताव नहीं

    इसी बीच कुराली अस्पताल को लेकर पूछे गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में स्वास्थ्य डाॅ. रवजोत सिंह ने स्पष्ट किया कि फिलहाल कुराली अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ में पहले से ट्रॉमा सेंटर मौजूद है, जो कुराली से करीब 25 किलोमीटर दूर है।

    भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दो ट्रॉमा सेंटरों के बीच 100 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट स्थापित करने का भी फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि अस्पताल की इमारत को अपग्रेड करने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है और वहां 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों व एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध है।

    खबरें और भी

    कनाडा में जूझ रहे पंजाबी

    स्वास्थ्य मंत्री ने कनाडा में फंसे करीब 1,500 पंजाबी विद्यार्थियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दाखिले के समय वर्क परमिट मिलने का भरोसा दिया गया था, लेकिन पढ़ाई पूरी होने के बाद कई आवेदनों को मंजूरी नहीं मिली।

    पंजाब सरकार ने इस मामले में केंद्र सरकार से संपर्क किया है और मांग की है कि विद्यार्थियों के आवेदनों की दोबारा समीक्षा की जाए। जरूरत पड़ने पर उन्हें कनाडा की अदालतों में कानूनी लड़ाई लड़ने में भी हरसंभव सहायता दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा में अवैध खनन पर हुई तीखी बहस, बाजवा बोले- सच बताए, जांच समिति बनाने की बात कही

    पेंशन मुद्दे पर भी हुई बहस

    वहीं विधायक जंगी लाल महाजन ने पंजाब कृषि विकास बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बैंक के 1,100 से अधिक पेंशनर हैं, जिनमें 147 की आयु 70 वर्ष से अधिक हो चुकी है, लेकिन उन्हें अब तक पेंशन नहीं मिल रही।

    उन्होंने बताया कि 13 पेंशनरों की पेंशन मिलने से पहले ही मौत हो चुकी है। महाजन ने सरकार से जल्द पेंशन जारी करने की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए करीब 50 करोड़ रुपये की जरूरत है, जबकि संबंधित विभाग इस पर 150 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- जालंधर के सरकारी स्कूल में खालिस्तान समर्थक नारे, आतंकी पन्नू के वीडियो ने बढ़ाई चिंता; जांच में जुटी पुलिस