विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने निमिषा मेहता सहित चार नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Thu, 07 Sep 2023 06:30 AM (IST)

पार्टी महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते ...और पढ़ें

निमिषा मेहता सहित चार नेता BJP से निष्कासित, जाखड़ ने लिया एक्शन (file photo)
निमिषा मेहता सहित चार नेता BJP से निष्कासित, जाखड़ ने लिया एक्शन (file photo)

HighLights

  1. निमिषा मेहता, दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह एवं गुरप्रीत सिंह पार्टी से निष्कासित।
  2. प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने लिया एक्शन।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी की अनुशासन कमेटी  से विचार-विमर्श के बाद जिला होशियारपुर की गढ़शंकर विधानसभा के चार भाजपा नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते एक्शन

पार्टी के महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंध में कहा कि भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निमिषा मेहता, दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह एवं गुरप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से उनके पद से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

INDIA गठबंधन को लेकर बोले सीएम मान, कहा- हम अकेले लड़ना भी जानते हैं और सरकार बनाना भी

उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार अनुशासन के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं और इस प्रकार, अनुशासन समिति के परामर्श से प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के निर्णय के अनुसार, उपरोक्त सभी को तत्काल प्रभाव पार्टी से निष्कासित किया जाता है और उन्हें सौंपी गई सभी जिम्मेवारियों/कार्यों, यदि कोई हो, से भी निष्कासित किया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।