यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
INDIA गठबंधन को लेकर बोले सीएम मान, कहा- हम अकेले लड़ना भी जानते हैं और सरकार बनाना भी
INDIA गठबंधन के राजनीतिक दलों के बीच तालमेल बनता नहीं नजर आ रहा है। पहले पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा इस पर सवाल उठाए गए और अब मुख्यमंत्री भ ...और पढ़ें

HighLights
- INDIA गठबंधन में पार्टियों का नहीं बन पा रहा तानमेल।
- सीएम मान ने कहा- हम अकेले लड़ना भी जानते हैं और अकेले सरकार बनाना भी।
- साहनेवाल एयरपोर्ट पर सीएम मान ने लुधियाना-हिंडन उड़ान को दिखाई झंडी।
लुधियाना, जागरण संवाददाता। एनडीए के खिलाफ बने आईएनडीआईए गठबंधन (INDIA Alliance) के विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच आपसी तालमेल बनता नहीं नजर आ रहा है। पहले पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा इस पर सवाल उठाए गए और अब मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने भी गठबंधन में शामिल दलों में तालमेल पर सवालिया निशान लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि आईएनडीआईए गठंबधन का तालमेल कैसा होगा, यह अभी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन उन्होंने कांग्रेसियों को अपने इरादे भी जता दिए।
लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी
साहनेवाल एयरपोर्ट पर लुधियाना-हिंडन उड़ान को झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने इशारा करते हुए कहा, ‘अकेले लड़ना भी जानते हैं। अकेले जीतना भी जानते हैं। अकेले सरकार बनाना भी जानते हैं और अकेले सरकार चलाना भी जानते हैं।’ उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बारे अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उस समय क्या हालात होते हैं। अभी यह सवाल काल्पनिक है।
पंजाब में अकेले चुनाव लड़कर बड़ी पार्टी बनी AAP
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ 92 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी। दिल्ली में पार्टी तीसरी बार सत्ता में है। गुजरात में बिना किसी गठबंधन के 13 प्रतिशत वोट हासिल किए। यह एकमात्र पार्टी है, जो उम्र में सबसे छोटी होते हुए राष्ट्रीय पार्टी बन गई, इसलिए वह अकेले कुछ भी कर सकते हैं।
केंद्र सरकार को आड़े लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हमारे देश का नाम क्या होगा, वह भी नहीं पता। हो सकता है देश का नाम भी बदल दें। पहले वह सिर्फ रेलवे स्टेशन के नाम बदल रहे थे, फिर शहरों के नाम बदलने लगे और ऐसा लग रहा है कि अब वह देश का नाम भी बदल देंंगे। (इनसेट) आदमपुर एयरपोर्ट से नियमित फ्लाइट अगले माह से मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अगले माह से आदमपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू हो जाएगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Punjab Politics: 'AAP के विधायक और नेता कांग्रेस के संपर्क में', राजा वड़िंग का दावा; गठबंधन पर कही बड़ी बात
नांदेड़ साहिब के लिए भी विमान सेवा का प्रस्ताव दिया गया
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सिर्फ सड़क बनाने का आश्वासन दिया था। वह उन्होंने बना दी है। सिर्फ नहर के पास वाली सड़क बची है, जिसका काम चल रहा है। रन-वे पहले ही एयरफोर्स का है। उसे सिविल में उपयोग करने के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ थोड़ी औपचारिकता होती है। वह भी जल्द हो जाएगी। आदमपुर से वाराणसी के लिए फ्लाई भी शुरू हो जाएगी। अमृतसर से नांदेड़ साहिब के लिए भी विमान सेवा का प्रस्ताव दिया गया है। (इनसेट) पंजाब से बिजनेस कनेक्टिविटी बढ़ेगी मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हाईवे, रेल और विमान सेवाओं में इजाफा कर रही है।
दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट लुधियाना में लग रहा
सरकार की ओर से आयोजित होने वाले बिजनेस सब्मिट में पहला सवाल कनेक्टिविटी का होता है। इसी के लिए प्रयासरत हैं। जल्द ही अमृतसर से दिल्ली सड़क मार्ग से तीन घंटे में पहुंचेंगे। इससे प्रदेश में निवेश करने वाले कॉरपोरेट हाउस आगे आएंगे। टाटा स्टील का जमशेदपुर के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट लुधियाना में लग रहा है। हिंदुस्तान लीवर, गोदरेज, सनातन टेक्सटाइल जैसे कारपोरेट हाउस आ रहे हैं।
14 और 15 को होगी सरकार व्यापार मिलनी
पंजाब कृषि में तो आगे हैं, उसे इंडस्ट्रियल हब भी बनाना है। कंडी क्षेत्र में फिल्म सिटी बनाने का भी लक्ष्य है। 11 से 13 सितंबर तक टूरिज्म सब्मिट कर रहे हैं। सरकार व्यापार मिलनी 14 और 15 को होगी। 14 को अमृतसर एवं जालंधर और 15 को लुधियाना में होगी। आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल मौके पर होेंगे। ट्रेनिंग पर जाने वाले 710 पटवारियों को आठ सितंबर को और 510 सब इंस्पेक्टर को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।