Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Politics: 'AAP के विधायक और नेता कांग्रेस के संपर्क में', राजा वड़िंग का दावा; गठबंधन पर कही बड़ी बात

    By Kailash Nath Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 06:49 PM (GMT+05:30)

    Raja Warring On AAP पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की सभी चर्चाओं पर फिलहाल के लिए पूर्ण विराम लगा दिया है। गठबंधन ...और पढ़ें

    'AAP के विधायक और नेता कांग्रेस के संपर्क में', राजा वड़िंग का दावा (फोटो- एक्स)
    'AAP के विधायक और नेता कांग्रेस के संपर्क में', राजा वड़िंग का दावा (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. राजा वड़िंग ने कहा है कि आप के कई विधायक और नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं।
    2. राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभा रही है।
    3. राजा वड़िंग ने कहा कि हाईकमान प्रदेश इकाई को विश्वास में लिए बगैर कोई फैसला नहीं करेगी।

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। Punjab Politics News आम आदमी पार्टी के साथ समझौते की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दावा किया है कि आप के विधायक व नेता उनके संपर्क में हैं। वड़िंग ने बुधवार को मोहाली से आप के युवा नेता रहे गुरतेज सिंह पन्नू को पार्टी ज्वाइन करवाई। प्रदेश प्रधान ने कहा कि यह एक शुरुआत है। अभी तक आप सरकार के साढ़े तीन साल पड़े हैं।

    आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर उठे सवाल पर वड़िंग ने कहा, "कांग्रेस पंजाब में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। पार्टी ने आप सरकार के खिलाफ 12 राज्य स्तरीय धरने लगाए हैं। अगला धरना होशियारपुर में ड्रग्स के खिलाफ दो दिन बाद लगाया जाएगा।"

    वहीं, गुरतेज पन्नू ने कहा, "आप जो विचारधारा को लेकर राजनीति में आई थी, उससे दूर हो गई है। आप में आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं हैं। मैंने भी जब सवाल खड़े किए थे तो मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।"

    ये भी पढ़ें- AAP-कांग्रेस गठबंधन पर Punjab की मंत्री अनमोल गगन मान का बड़ा बयान, बता दिया 2024 का पूरा प्लान

    'पन्नू की ज्वाइनिंग तो एक शुरुआत है'

    पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजा वड़िंग (Raja Warring) ने दावा किया कि आप के कई विधायक व नेता उनके संपर्क में हैं। पन्नू की ज्वाइनिंग तो एक शुरुआत है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) पर निशाना साधते हुए पंचायतों के बाद अब पंजाब सरकार ने जिला जिला परिषद के चुनाव पर भी अपना फैसला वापस ले लिया है। अब जिला परिषद के चुनाव अक्टूबर 2024 में होंगे।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं पर जब कार्रवाई करनी होती है तो सरकार मंत्रियों के साइन को देखते हैं। जब अपने ऊपर आई तो अधिकारियों को निलंबित कर रहे हैं। जबकि फाइल पर मंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ने साइन किए हैं।

    AAP के साथ करेंगे गठबंधन?

    आप के साथ गठबंधन को लेकर उठे सवाल के जवाब में राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी सुप्रीम है लेकिन पार्टी ने उन्हें सभी 13 लोकसभा सीटों पर अपनी तैयारी करने को कहा है।

    हाईकमान अगर गठबंधन करने का फैसला करती है तो क्या प्रदेश कांग्रेस को यह मंजूर होगा? पूछे जाने पर वड़िंग ने कहा, "हाईकमान प्रदेश इकाई को विश्वास में लिए बगैर कोई फैसला नहीं करेगी।" इस दौरान राजा वड़िंग ने यह भी संकेत दिए कि सरकार के विरुद्ध कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे धरने प्रदर्शन भी हाईकमान को इस बात के संकेत हैं कि पंजाब कांग्रेस के नेता गठबंधन के हक में नहीं हैं।

    ये भी पढे़ं- क्या पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? राजा वड़िंग बोले हाईकमान के 13 लोकसभा सीटों पर तैयार रहने के आदेश