निकाय चुनावों के बाद फिर कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री मान की अध्यक्षता में कई बड़े फैसलों की उम्मीद
निकाय चुनावों के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक होगी। विभिन्न विभागों के प्रस्ताव, विकास योजनाएं, वित् ...और पढ़ें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
HighLights
मुख्यमंत्री मान की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक।
निकाय चुनावों के बाद दूसरी बार मंत्रिमंडल की बैठक।
जनहित, विकास परियोजनाओं पर कई बड़े फैसले संभव।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में नगर निकाय चुनावों के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में सोमवार को एक बार फिर पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। खास बात यह है कि निकाय चुनावों के बाद शनिवार को भी मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी और अब दो दिन के भीतर दूसरी बार कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।
ऐसे में बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में काफी उत्सुकता है। सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास परियोजनाओं और लंबित प्रशासनिक मामलों पर भी चर्चा होने की संभावना है। कुछ विभागों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- जेल से बाहर आते ही AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के बदले तेवर, बोले- हलके के लिए हर कुर्बानी मंजूर
एजेंडा नही ंकिया गया सार्वजनिक
हालांकि, सरकार की ओर से बैठक का विस्तृत एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि राज्य में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। इसके साथ ही वित्तीय मामलों और विभागीय कार्यों से जुड़े मुद्दों पर भी मंत्रियों के साथ चर्चा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- समान अंक पाने वाले विद्यार्थियों को अब मिलेगा बराबर सम्मान, मुख्यमंत्री मान ने बदला रैंकिंग नियम
फैसलों पर टिकी नजर
निकाय चुनावों के नतीजों के बाद यह लगातार दूसरी कैबिनेट बैठक है। ऐसे में सरकार की आगामी प्राथमिकताओं और प्रशासनिक रणनीति को लेकर भी बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि मंत्रिमंडल की बैठक में कौन-कौन से फैसले लिए जाते हैं और उनका राज्य की राजनीति तथा प्रशासन पर क्या असर पड़ता है।
खबरें और भी
कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री आवास, सेक्टर-2, चंडीगढ़ में आयोजित होगी। बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की जानकारी साझा की जाएगी।
यह भी पढ़ें- किसानों की आय बढ़ाने के लिए पंजाब पहुंची संसदीय समिति, एमएसपी और फसल बीमा पर होगा मंथन