राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल ने 7 गांवों को बांटे स्टील के पानी के टैंकर, 25 लाख की राशि की खर्च
राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अपने फंड से लगभग 25 लाख रुपये की ग्रांट जारी कर सात गांवों को 5,000 लीटर क्षमता वाले स्टील पानी के टैंकर सौंप ...और पढ़ें
HighLights
संत सीचेवाल ने 25 लाख के पानी के टैंकर बांटे
सात गांवों को मिले 5,000 लीटर क्षमता वाले स्टील टैंकर
टैंकर पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आवश्यकताओं के लिए उपयोगी
जागरण संवाददाता, शाहकोट/ मलसियां। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अपने अख्तियारी फंड से लगभग 25 लाख रुपये की ग्रांट जारी कर सात गांवों को 5,000 लीटर क्षमता वाले पानी के स्टील टैंकर सौंपे हैं। ये टैंकर पर्यावरण संरक्षण और गांवों की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थान के श्राइन बोर्ड के चेयरमैन बाबा प्रगट नाथ जी भी उपस्थित रहे। रहीमपुर गांव को भी एक टैंकर दिया गया, जिसे ग्राम पंचायत ने सीचेवाल निर्मल कुटिया से प्राप्त किया।
जालंधर जिले के जिन गांवों को टैंकर दिए गए हैं, उनमें पंधरे, अकालपुर, सैदपुर झिड़ी, रहीमपुर, मोतीपुर बुढ़नवाल और नंगल अंबियां खुर्द शामिल हैं। ग्राम पंचायतों ने संत सीचेवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि ये टैंकर सामूहिक कार्यक्रमों और दलित परिवारों के विवाह में उपयोगी साबित होंगे।
गांव सैदपुर झिड़ी के सरपंच तरसेम सिंह धंजू ने संत सीचेवाल की पारदर्शिता की सराहना की। वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान सैदपुरी ने कहा कि संत सीचेवाल पंजाब के जल संसाधनों की चिंता करने वाले नेता हैं।
अकालपुर की सरपंच बीबी प्रीत कौर ने कहा कि यह टैंकर गांव के लिए एक अनमोल उपहार है, जिसका उपयोग पूरे गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों के लिए भी किया जाएगा। गांवों के सरपंचों ने कहा कि पानी के टैंकर की लंबे समय से आवश्यकता थी, जिससे अब पौधों को समय पर पानी मिल सकेगा और क्षेत्र हरा-भरा रहेगा।