Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब निकाय चुनाव से पहले पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 सीनियर IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    Updated: Wed, 13 May 2026 11:31 AM (GMT+05:30)

    पंजाब सरकार ने चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जालंधर मंडल, सेहत, लोक संपर्क और रूपनगर प्रशासन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे ...और पढ़ें

    4 अधिकारियों के किए गए ट्रांसफर।

    4 अधिकारियों के किए गए ट्रांसफर।

    HighLights

    1. निकाय चुनावों से पहले चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला।

    2. जालंधर, सेहत, लोक संपर्क, रूपनगर में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

    3. प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अहम कदम।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार निकाय चुनावों से पहले चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जालंधर मंडल, सेहत, लोक संपर्क और रूपनगर प्रशासन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है।

    पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन बदलावों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी, राहगीर को गाड़ी से टक्कर मारने के बाद किया तलवारों से हमला

    जानें किसे कहां किया गया ट्रांसफर

    • सरकार द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक आईएएस अधिकारी रामबीर को जालंधर मंडल का मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त रूप से जल सप्लाई और स्वच्छता विभाग के प्रबंधकीय सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
    • वहीं आईएएस अधिकारी घनश्याम थोरी को सेहत और परिवार कल्याण विभाग का सचिव लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। साथ ही चिकित्सा शिक्षा और खोज विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी उनके पास रहेगा। 
    • सरकार ने आईएएस अधिकारी पुनित गोयल को लोक संपर्क विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। 
    • इसके अलावा आईएएस अधिकारी अंकशिता गुप्ता को रूपनगर में अतिरिक्त उपायुक्त जनरल नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को आगामी योजनाओं, विकास कार्यों और विभागीय कामकाज को गति देने से जोड़कर देखा जा रहा है।

    पढ़ें क्या हैं आदेश-

    ord

    Order

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में बुजुर्गों पर बढ़ा अपराध; संकट की घड़ी में कहां मांगे मदद? एल्डरलाइन 14567 बंद होने पर उठे सवाल

    खबरें और भी