विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर हाईकमान का मंथन, रंधावा-बाजवा-चन्नी दिल्ली में; आज वेणुगोपाल से हो सकती है बैठक

Published: Wed, 12 Aug 2026 01:34 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा और चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली में हैं। वेणुगोपाल से बैठक की संभावना है।

पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता सुखजिंदर रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर रंधावा।

पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता सुखजिंदर रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर रंधावा।

HighLights

  1. पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर हाईकमान का मंथन दिल्ली में।

  2. रंधावा, बाजवा, चन्नी दिल्ली में, वेणुगोपाल से संभावित बैठक।

  3. बघेल के दौरे पर हुए विरोध के बाद असंतुष्टों की बात।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी के बीच पार्टी हाईकमान के स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इस समय दिल्ली में हैं।

सूत्रों के अनुसार पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर आज कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पंजाब के नेताओं की बैठक हो सकती है।

यह भी पढ़ें- फरीदकोट जेल में बंद हवालाती की अस्पताल में मौत, बिगड़ी थी तबीयत; कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हालातों को देखते हुए बैठक अहम

बैठक होती है तो इसे पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रहे मतभेदों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के 10 दिवसीय पंजाब दौरे को लेकर हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है। दौरे के दौरान 18 जिलों में बघेल और प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ चन्नी समर्थकों की ओर से विरोध और नारेबाजी हुई थी।

यह भी पढ़ें- पंजाब के 13,500 गांव जगमगाएंगे, 470 करोड़ से लगेंगी 3 लाख सोलर लाइटें; चार महीने में पूरा होगा काम

राहुल से मिलने का समय मांग चुके विधायक

वहीं, प्रताप सिंह बाजवा समेत कांग्रेस के कई विधायकों ने मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मिलने का समय भी मांगा है। ऐसे में वेणुगोपाल के साथ होने वाली संभावित बैठक में पंजाब कांग्रेस के भीतर असंतुष्ट नेताओं की ओर से एक बार फिर अपनी बात हाईकमान के सामने रखे जाने की संभावना है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से बैठक को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस से पहले फिरोजपुर जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली करवाया; शुरू हुई सघन जांच