पंजाब कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल तेज, चंडीगढ़ पहुंचे भूपेश बघेल; 5 दिनों तक नेताओं से करेंगे अलग-अलग बैठक
कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की अंदरूनी खींचतान को शांत करने के लिए सक्रियता बढ़ाई है। ...और पढ़ें
-1783333180576_m.webp)
पंजाब कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल करने चंडीगढ़ पहुंचे भूपेश बघेल। फोटो जागरण
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में उभरी अंदरूनी खींचतान को शांत करने के लिए पार्टी हाईकमान ने सक्रियता बढ़ा दी है। प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचकर करीब पांच दिनों तक नेताओं से अलग-अलग बैठकें करेंगे।
इस दौरान विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की स्थिति और हाल में उपजे विवादों पर चर्चा होगी। हाईकमान चुनाव समिति के गठन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थकों की नाराजगी के बीच डैमेज कंट्रोल की रणनीति पर काम कर रहा है।
सूत्र बताते हैं कि बघेल सबसे पहले चन्नी और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। बाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत अन्य नेताओं के साथ भी बैठकें होंगी। फिलहाल राहुल गांधी विदेश में हैं और उनकी वापसी से पहले पंजाब के राजनीतिक हालात और चुनावी तैयारियों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की भी योजना है। बघेल के दौरे के बाद यह रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को सौंपी जाएगी।