स्कूल-कॉलेज बंद, नहीं चलेंगी बसें... पंजाब में आज कर्मचारियों की हड़ताल, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
पंजाब के लाखों सरकारी कर्मचारी 27 अगस्त को अपनी मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, जिससे सरकारी कामकाज ठप रहेगा।

पंजाब में कल कर्मचारी हड़ताल करेंगे (जागरण ग्राफिक्स)
HighLights
लाखों कर्मचारी 27 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे
स्कूल, कॉलेज, बसें और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे
लंबित डीए और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के लाखों कर्मचारी कल यानी 27 अगस्त को हड़ताल पर जाएंगे। अपनी प्रमुख मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश की घोषणा की है। पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश के लिए अप्लाई भी कर दिया है।
ऐसे में पंजाब के लोगों के लिए कल का दिन किसी बड़ी समस्या से कम नहीं होगा। सरकारी कामकाज ठप होने से लोगों को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 27 अगस्त को क्या बंद और क्या खुला रहेगा। इस आर्टिकल में हम इन प्वाइंट्स को जानेंगे। लेकिन इससे पहले सरकारी कर्मचारियों की मांगों को जानना भी आवश्यक है।

क्या है कर्मचारियों की मांग?
पंजाब में में कल करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में लंबित महंगाई भत्ता (डीए) जारी करना और कच्चे कर्मचारियों को परमानेंट करना शामिल है। इसके साथ ही कर्मचारी संगठन अन्य पेंडिंग मांगों को लेकर भी सरकार पर दबाव बना रहे हैं।
सरकार के साथ हुई बातचीत
मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने मंगलवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी मांगें पूरी करवाने पर अड़े हुए हैं। ऐसे में यह वार्ता भी विफल रही।

पंजाब में कल क्या खुला और बंद रहेगा?
- कर्मचारी नेता सुखचैन सिंह खैहरा ने दावा किया कि 27 अगस्त को स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे।
- बसों के पहिए थमे रहेंगे तथा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। केवल आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
- सुखचैन सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को करीब तीन लाख सरकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। वहीं, चार लाख से अधिक पेंशनर कर्मचारी वर्ग की ओर से आयोजित धरनों में शामिल होंगे।
- कर्मचारियों ने स्कूल, कॉलेज के साथ ही सभी दफ्तर बंद रखने का आह्वान किया है।
- यह पंजाब बंद का आह्वान नहीं है, बल्कि कर्मचारियों की हड़ताल है। इस बीच किसी भी तरह का चक्का जाम नहीं किया जाएगा और प्राइवेट संस्थानों, दुकानों और आम जनता की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी।
- कल यानी 27 अगस्त को एसआईआर ड्यूटी में लगे कर्मचारी भी सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे।
- ट्रेजरी कर्मचारी भी स्ट्राइक पर रहेंगे।
- सरकारी कामकाज ठप रहेंगे। इस दिन कोई भी करमचारी दफ्तर नहीं आएगा।
- हड़ताल के दिन पेंशनर्स धरना देंगे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब में डॉक्टरों की हड़ताल, मरीजों को हो रही परेशानी
