यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Governor Oath Ceremony: पंजाब के नये राज्यपाल बने गुलाब चंद कटारिया, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
Punjab News गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल के पद की शपथ ली। राजभवन के ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के मुख् ...और पढ़ें

HighLights
- गुलाब चंद कटारिया ने राज्यपाल पद की ली शपथ।
- पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश शील नागू ने दिलाई शपथ।
- राजभवन के गुरु नानक ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण समारोह।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब को आज नया राज्यपाल मिल गया है। गुलाब चुंद कटारिया ने पंजाब के नए राज्यपाल के पद की शपथ ली। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीष शील नागू ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। राजभवन के गुरु नानक ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है।
पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां शपथ ग्रहन समारोह में पहुंचे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे हुए हैं। उनके अलावा वित्त मंत्री हरपाल चीमा, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, फूड एंड सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारुचक भी मौजूद हैं।
सब के साथ मिलकर करेंगे काम
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि चंडीगढ देश का सबसे सुंदर शहर है। कटारिया ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है वह निभाने की कोशिशें करेंगे। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह सब के साथ मिलकर चलेंगे। राज्य व चंडीगढ़ के लिए उनकी क्या प्राथमिकताएं है इस पर कटारिया ने कहा कि अभी इस के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार करें।
कटारिया मंगलवार को दोपहर बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्मयंत्री की गैर हाजिरी में उनका स्वागत करने के लिए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा, गैर नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा के अलावा मोहाली के एसएसपी डॉ संदीप गर्ग व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कटारिया चंडीगढ़ एयरपोर्ट से यूटी गेस्ट हाउस पहुंचे।