पंजाब में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया तीन फीसदी डीए; अकाउंट में ट्रांसफर होंगे 3988 करोड़ रुपये
पंजाब सरकार ने दिवाली पर कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महंगाई भत्ते (DA) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी का एलान किया है।
-1793782043020_m.webp)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (फाइल फोटो)
HighLights
पंजाब सरकार ने कर्मचारियों-पेंशनरों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया
कुल महंगाई भत्ता अब 53 फीसदी हुआ
दीवाली पर 3988 करोड़ रुपये खातों में ट्रांसफर होंगे
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दीपावली के मौके पर पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी करने का एलान किया है।
इस बढ़ोतरी के साथ ही राज्य के कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है। सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा।
खातों में पहुंचेंगे 3988 करोड़ रुपये
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस बढ़ोतरी के चलते सरकार तीन फीसदी DA की किस्त जारी कर रही है। त्योहारों को देखते हुए कर्मचारियों के अकाउंट में कुल 3988 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है, जिससे उनके जीवनस्तर में सुधार हो और वे त्योहार का आनंद पूरे उत्साह के साथ मना सकें।
8 ਲੱਖ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੂੰ ਦੀਵਾਲੀ ਦਾ ਤੋਹਫ਼ਾ🪔 ਜਾਰੀ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ 3% DA ਦੀ ਕਿਸ਼ਤ, CM @BhagwantMann ਨੇ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ https://t.co/wPtFxAv6Fx
— AAP Punjab (@AAPPunjab) November 4, 2026
अब तक DA में कुल 11 फीसदी की बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अब तक कुल 11 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी है। तीन प्रतिशत की किस्त जारी होने के बाद अब पंजाब में डी का आंकड़ा 53 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया है। सरकार के इस कदम का कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में कांग्रेस की इंसाफ रैली, संरगरू पहुंचे राहुल गांधी, विधानसभा 2027 चुनाव के लिए कैंपेन लांच की तैयारी