यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AAP-कांग्रेस गठबंधन पर Punjab की मंत्री अनमोल गगन मान का बड़ा बयान, बता दिया 2024 का पूरा प्लान
AAP And Congress Alliance I.N.D.I.A गठबंधन के दो बड़े घटक दलों आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सियासत तेज है। 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी ...और पढ़ें

HighLights
- पंजाब में आप और कांग्रेस के गठबंधन पर अनमोल गगन मान का बड़ा बयान
- अनमोल गगन मान ने कहा कि आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा
- पर्यटन मंत्री ने कहा कि 'आप' सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी
चंडीगढ़, जय सिंह छिब्बर। Punjab Politics पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने बुधवार को पंजाब टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट-2023 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के कांग्रेस के साथ गठबंधन पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) कांग्रेस से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 'आप' सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
टूरिज्म मिनिस्टर अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) ने कहा कि कांग्रेस समझौता करने को तैयार है। लेकिन आम आदमी पार्टी को किसी से समझौता करने की जरूरत नहीं है। वह 13 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
अनमोल गगन मान ने आगे कहा, "राष्ट्रीय स्तर पर भले ही गठबंधन की बात हो लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ समझौता नहीं कर सकती है। पार्टी पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।" पर्यटन मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार का केस है।
कांग्रेस नेताओं की हाईकमान को चेतावनी
वहीं, पंजाब कांग्रेस के नेता भी आप के साथ किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं करने को लेकर अड़े हुए हैं। बीते कल बैठक में तो कांग्रेस के नेताओं ने यह तक कह दिया था कि अगर समझौता होता है तो वह पार्टी छोड़ देंगे या इस्तीफा दे देंगे। कांग्रेस के नेता शुरू से ही आप के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन के खिलाफ रहे हैं।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- क्या पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? राजा वड़िंग बोले हाईकमान के 13 लोकसभा सीटों पर तैयार रहने के आदेश
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) यह बात कहते आ रहे हैं कि वह आम आदमी पार्टी के नेताओं का मुंह तक नहीं देखना चाहते। समझौता तो दूर की बात है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Raja Warring) का कहना है, पार्टी हाईकमान ने उन्हें कभी भी आप के साथ गठबंधन के बारे में जानकारी नहीं दी। पार्टी हाईकमान के निर्देश हैं कि कांग्रेस राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अपनी तैयारी करे। पार्टी वही काम कर रही है।