यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब विधानसभा में उठा गैंगस्टर Lawrence Bishnoi का मुद्दा, विपक्ष ने रखी कमेटी से जांच की मांग; बाजवा बोले- संगीन है मामला
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के जेल में इंटरव्यू करवाने में पुलिस की भूमिका की जांच विधानस ...और पढ़ें

HighLights
- पंजाब विधानसभा में मानसून सत्र का दूसरा दिन
- विपक्ष ने उठा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मुद्दा
- प्रताप सिंह बाजवा ने कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
इंद्रप्रीत सिंह,चंडीगढ़। लॉरेंस बिश्नोई की जेल में इंटरव्यू करवाने में पुलिस की भूमिका को लेकर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इसकी जांच विधानसभा की कमेटी के जरिए करवाने की मांग आज सदन में रखी, जिस पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि वह इस पर विचार करेंगे।
शून्य काल के दौरान यह मामला उठाते हुए बाजवा ने कहा कि पंजाब वह हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से इस मामले की यह जांच करवाई गई है उसमें पाया गया है कि एक इंटरव्यू खरड़ के सीआईए पुलिस स्टेशन में करवाई गई है और इसमें एक एसपी रैंक के अधिकारी ने अपना फोन इंटरव्यू के लिए दिया था।
बाजवा ने इसे संगीन मामला बताते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई पंजाब के प्रसिद्ध पॉप गायक सिद्धू मूसे वाला के कत्ल में शामिल है और उसके जैसे कई गैंगस्टर आए दिन लोगों को विरोधियों के लिए फोन करके धमकाते रहते हैं।
कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़
ऐसे में पुलिस के अफसर अगर इस तरह के इंटरव्यू करवाएंगे तो इससे प्रदेश की अमन कानून स्थिति का अंदाजा स्वयं ही लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारियों पर इस तरह के इल्जाम पहले भी लगते रहे हैं इसलिए यह जरूरी है कि जिस तरह संसद में संयुक्त संसदीय कमेटी की ओर से संगीत मामलों की जांच करवाई जाती है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें: पंजाब छोड़कर कनाडा क्यों गए सिंगर AP Dhillon, लॉरेंस बिश्नोई से क्या है दुश्मनी?
इस तरह से इस केस की जांच की विधानसभा की कमेटी से करवाई जाए और उसकी कॉपी को विधानसभा के पटल पर रखी जाए ताकि यह सच सामने आएगी कौन लोग हैं जो इस तरह के लोगों को सपोर्ट करते हैं।