पंजाब में कल चुनावी महासंग्राम, 7555 उम्मीदवार मैदान में; 740 बूथ संवेदनशील घोषित, सुरक्षा हाई अलर्ट पर
पंजाब में मंगलवार को 103 निकायों के लिए मतदान होगा। 7555 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 740 मतदान केंद्र ...और पढ़ें

राज्य चुनाव कमिश्नर पंजाब राजकमल चौधरी। फोटो जागरण
HighLights
पंजाब में 103 सीटों पर 7555 उम्मीदवार, 35 लाख मतदाता।
740 संवेदनशील और 274 अति संवेदनशील बूथ घोषित।
32,000 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात, मतदान सुबह 8 से 5।
डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब में मंगलवार को विभिन्न निकायों के लिए होने वाले मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। पंजाब राज्य चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 26 मई को आठ नगर निगम 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायत की कुल 103 सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है। 35,45, 567 वाटर इस मतदान में हिस्सा लेंगे।
सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब चुनाव आयोग कार्यालय में दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में चुनाव कमिश्नर राजकमल चौधरी ने बताया कि मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार निकाय चुनाव में कुल 7555 उम्मीदवार मैदान में प्रत्याशी के तौर पर खड़े हैं। जिसमें 1613 नगर निगम 5142 नगर कौंसिल और नगर पंचायत के लिए 800 उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर के बाहर चली गोलियां, परिवार अंदर मौजूद; कनाडा में भी कैफे पर हाे चुका हमला
740 पोलिंग बूथ सेंसिटिव घोषित
मंगलवार को पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार कुछ अधिकारियों के साथ चुनाव आयोग की बैठक जारी है। जानकारी अनुसार 740 पोलिंग बूथ को सेंसिटिव और 274 को हाइपरसेंसेटिव यानी अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया गया है। 35 000 कर्मचारियों को इस बार चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया है साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए 32 000 पंजाब पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
मतदान सुबह 8:00 से शाम 5:00 तक होगा चुनाव कमिश्नर के अनुसार गर्मी को देखते हुए वाटर के लिए पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथी उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर 5:00 बजे तक पहुंचाने वालों को वोटिंग का मौका दिया जाएगा। मतदान में 18 लाख 33 हजार से अधिक पुरुष और 17 लाख 11 हजार से अधिक महिलाएं और 220 अन्य कैटेगरी में मतदान कर सकेंगे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पठानकोट में युवक लुटेरों से भिड़ा, दातर दिखाकर आईफोन लूटा; दोबारा लौटे तो ईंट मार स्कूटी समेत गिराई
1800 से अधिक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार
मंगलवार को पंजाब में होने वाले निकाय चुनाव में सबसे अधिक उम्मीदवार आम आदमी पार्टी ने उतारे हैं। जानकारी अनुसार 1801 उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के अलावा 1316 उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी, 1550 उम्मीदवार इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी और 1251 उम्मीदवार शिरोमणि अकाली दल के कैंडिडेट है।
इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी ने इस बार 96 उम्मीदवार और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 1528 उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे। 13 उम्मीदवार अन्य पार्टी से भी किस्मत आजमाएंगे।
निकाय चुनाव से जुड़ी अन्य खास बातें
- मतदान के दौरान मतदान केंद्र के बाहर और अंदर वीडियोग्राफी की जाएगी
- मतदान केंद्रों पर महिलाओं के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था की जाएगी
- 23 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है
- चुनाव में 6 विशेष तौर पर आईपीएस अफसर को ड्यूटी पर लगाया गया है
- पिछली बार दिसंबर 2024 में 61% मतदान हुआ था
- आईपीएस अधिकारी प्रवीण सिन्हा को नोडल ऑफिसर बनाया गया है
यह भी पढ़ें- पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल, 10 जून को चार नगर काउंसिलों में मतदान; आचार संहिता लागू