Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में फिर बजेगा चुनावी बिगुल, 10 जून को चार नगर काउंसिलों में मतदान; आचार संहिता लागू

    Updated: Mon, 25 May 2026 02:29 PM (IST)

    पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां और शाम चौरासी नगर काउंसिल चुनावों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 10 जून को मतदान होगा। नामांकन प् ...और पढ़ें

    पंजाब इलेक्शन कमिश्नर राज कमल चौधरी।

    पंजाब इलेक्शन कमिश्नर राज कमल चौधरी।

    HighLights

    1. चार नगर काउंसिलों में 10 जून 2026 को चुनाव।

    2. दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां, शाम चौरासी में मतदान।

    3. चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही आचार संहिता लागू।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने नगर काउंसिल दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां और शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार इन नगर काउंसिलों के लिए आम चुनाव 10 जून 2026 को करवाए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है, जो पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

    राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 28 मई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।

    नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद 2 जून को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। उम्मीदवार 3 जून दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में किसान आंदोलन तेज, 13वें दिन भी जारी रहा पक्का मोर्चा; 28 मई को डीसी-एसएसपी दफ्तर घेरने की तैयारी

    सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा चुनाव

    चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 10 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतों की गिनती भी शुरू कर दी जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक और सुरक्षा प्रबंध किए जा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- कपूरथला में अचानक हवा में रुक गया मेले का झूला, 25 लोगों की अटकी सांसें; ऊपर फंसे लोग चीखते रहे

    आचार संहिता हुई लागू

    पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग द्वारा पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट, 1911 की धारा 13-ए के तहत जारी अधिसूचना के आधार पर यह चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। चुनाव आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    खबरें और भी

    इन नगर काउंसिल चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं और स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रचार अभियान भी जल्द शुरू होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- सीमा पार से फिर आया नशे का जखीरा, फाजिल्का में खेतों से 11 किलो हेरोइन बरामद, पुलिस और बीएसएफ अलर्ट