Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब: 'नकल माफिया को संरक्षण दे रहे...', BJP नेता ढिल्लों ने साधा AAP पर निशाना, सरकार की चुप्पी पर साधा निशाना

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:36 AM (IST)

    पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने आप सरकार पर भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने पीएसएसएसबी पेपर लीक और फरीदकोट मे ...और पढ़ें

    भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों (जागरण फाइल)

    भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों (जागरण फाइल)

    HighLights

    1. भाजपा ने आप सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

    2. पीएसएसएसबी पेपर लीक की जांच में देरी पर सवाल।

    3. फरीदकोट भर्ती में हाई-टेक नकल पर सरकार मौन।

    राज्य ब्यूरो, जागरण चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार के तथाकथित बदलाव के दावों की खोखली सच्चाई को उजागर करता है।

    प्रदेश अध्यक्ष ने पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) की ग्रुप-बी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले तथा फरीदकोट में फार्मेसी अधिकारियों की भर्ती के दौरान सामने आए हाई-टेक नकल कांड को लेकर आप सरकार की कार्यप्रणाली और चुप्पी पर गंभीर सवाल उठाए।

    ढिल्लों ने कहा कि पीएसएसएसबी द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप-बी अधिकारियों की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी जांच किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची। यह सरकार के भ्रष्टाचार और बड़ी प्रशासनिक विफलता का प्रमाण है। सरकार ने लगभग एक लाख युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और अब पूरी तरह मौन साध रखा है।

    ढिल्लों ने फरीदकोट के फार्मेसी भर्ती नकल कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों में पेन कैमरा और ब्लूटूथ उपकरणों के जरिए 3.5 लाख से 13 लाख रुपये तक वसूल कर सरकारी नौकरियां नीलाम की जा रही हैं।

    खबरें और भी

    परीक्षा केंद्रों में जैमर तक उपलब्ध न होना सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोलता है। उन्होंने कहा कि कट्टर ईमानदारी का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल और पंजाब सरकार ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री से तुरंत इस्तीफा लिया जाए।